newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ITBP Song: आईटीबीपी ने रिलीज किया देशभक्ति गीत, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देना गाने का मुख्य उद्देश्य

ITBP Song: इस गीत का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ उनसे आग्रह करना है।  इस गाने में एक जवान को लद्दाख और उत्तराखंड सहित कई ऊंचाई वाली सीमाओं पर तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।

नई दिल्ली। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने आज शनिवार यानी 13 अगस्त को एक देश भक्ति ‘जय हिंद’ गीत रिलीज किया है। ये गीत देश की सुरक्षा में लगे बहादुर सैनिकों को समर्पित एक विशेष थीम पर आधारित है। इस गीत को ITBP के एक जवान अर्जुन खेरियाल द्वारा कंपोज किया गया है। इस गीत का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ उनसे आग्रह करना है।  इस गाने में एक जवान को लद्दाख और उत्तराखंड सहित कई ऊंचाई वाली सीमाओं पर तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।

इसके अलावा, सुरक्षा बल ने मैराथन और वॉकथॉन का भी आयोजन किया है, साथ ही देश भर में लोगों को 6 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए हैं। इसके अलावा, बल 3,488 किलोमीटर भारत-चीन सीमा पर ऊंचाई पर स्थित अपनी सीमा चौकियों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है और सीमा पर रहने वाली आबादी के बीच भी इस अभियान को बढ़ावा दे रहा है।

गौरतलब है, कि इस वर्ष देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के चलते ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से लोगों को घर पर झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।