newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: बार्डर पर जवानों ने पंजाबी गाने पर किया भांगड़ा तो पाकिस्तानी खेमे में मची हलचल…वायरल वीडियो

कुछ दूरी पर ही पाकिस्तानी बंकर के बाहर कुछ लोग दिख रहे हैं। भारतीय जवानों का जोश देख वो भी अपने आप को रोक नहीं पाते और भारतीय जवानों की तरफ हाथ से इशारा करते दिखते हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है और कश्मीर के किस हिस्से का है, इसकी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

नई दिल्ली। यूं तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और कलह का माहौल होता है। देश के जवान दुश्मन की हर हलचल पर निगरानी रखते हैं और जरुरत पड़ने पर उसे धूल चटाते ने पीछे नहीं हटते। हालांकि कुछ लम्हें ऐसे होते हैं, जो बेहद ही खास और यादगार होते हैं और जिनकी हर ओर चर्चा होती है। ऐसा की कुछ हुआ, भारत – पाक के Line of Control (LoC) बार्ड़र पर, जहां एक बंकर में कुछ भारतीय जवान एक गाने पर थिरके। बार्डर पर तैनात जवान जब दिल खोल कर नाचे तो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल बाग-बाग हो उठा। पंजाबी DJ पर डांस करते जवानों का वीडियो वायरल हो गया है औऱ सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में भारतीय सेना के कुछ जवान दिख रहे हैं, जो बंकर के अंदर डांस कर रहै है।

कुछ दूरी पर ही पाकिस्तानी बंकर के बाहर कुछ लोग दिख रहे हैं। भारतीय जवानों का जोश देख वो भी अपने आप को रोक नहीं पाते और भारतीय जवानों की तरफ हाथ से इशारा करते दिखते हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है और कश्मीर के किस हिस्से का है, इसकी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। बता दें कि हाल ही में दोनों देशों ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस मौके पर दोनों तरफ के जवानों ने एक दूसरे को मिठाईयां बांटी।

अटारी-वाघा बार्डर पर जश्न का माहौल 15 अगस्त के मौके पर पंजाब में अमृतसर के अटारी-वाघा बार्डर पर भी बीएसएफ के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाईय़ों का आदान-प्रदान किया। अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और देश के आजाद होने का जश्न मनाया। आजादी का जश्न मनाते हुए लोगों ने देशभक्ति के गीत गाये और नारे लगाये।