newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Presidential Election: शिवसेना के बाद अब JMM ने भी विपक्षी एकता की कोशिश को दिया तगड़ा झटका

Presidential Election: अवगत है कि अगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के  बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति  बनाने का गौरव प्राप्त होने वाला है। अतएव सम्यक विचारोपरांत पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। जिसके बाद 21 जुलाई को देश को अलगा महामहिम मिल जाएगा। बता दें कि इस बार चुनाव में खास इंक वाली पैन का प्रयोग किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। क्योंकि अधिकांश पार्टियां द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके है। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा इस रेस में काफी पीछे होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब शिवसेना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने विपक्ष की एकता को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, झामुमो ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने लेटर जारी कर इसकी घोषणा की है।

जानिए लेटर में क्या लिखा-

अवगत है कि अगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के  बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति  बनाने का गौरव प्राप्त होने वाला है। अतएव सम्यक विचारोपरांत पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है।

आगे पत्र में उन्होंने लिखा, आप सभी सांसदों एवं विधायकों को निर्देशित किया जाता है कि दिनाक- 18.07.2022 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद शिवसेना चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते दिन एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने का ऐलान किया था।