newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सेना और कश्मीर के खिलाफ विवादित ट्वीट करना JNU स्टूडेंट को पड़ा भारी, FIR दर्ज

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक छात्र पर देश विरोधी ट्वीट करने के चलते एफआईआर दर्ज की गई है। इससे एक बार फिर जेएनयू सुर्खियों में आ गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक छात्र पर देश विरोधी ट्वीट करने के चलते एफआईआर दर्ज की गई है। इससे एक बार फिर जेएनयू सुर्खियों में आ गया है। इस छात्र का नाम साजिद बिन सईद है। यह छात्र जेएनयू में रिसर्च स्कॉलर बताया जा रहा है।

Sajid bin Saeed

दरअसल, साजिद पर आर्मी के खिलाफ और कश्मीर को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है। जिसके चलते साजिद के खिलाफ दिल्ली के कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि साजिद बिन सईद जेएनयू में कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का प्रेजिडेंट भी है।

jnu

इसकी शिकायत तजिंदर यादव ने की थी। 8 जुलाई को उन्होंने साजिद के खिलाफ इस ट्वीट के बारे में शिकायत की थी। तजिंदर यादव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार साजिद के खिलाफ IPC के सेक्शन 153 A और 504 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह मामले में आरोप पत्र दाखिल

वहीं, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ देशद्रोही भाषण देने के मामले में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया।

sharjeel imam

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने कहा कि चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की गई। अदालत अब 27 जुलाई को इस मामले की सुनवाई करेगी। चार्जशीट भारतीय दंड संहिता की धाराओं 124 ए (देशद्रोह), 153 (ए) (शत्रुता को बढ़ावा देना), 153 (बी) (राष्ट्रीय एकीकरण को नुतासन पहुंचाने वाले अभिकथन ), 505 (अफवाहें फैलाना ) और गैरकानूनी गतिविधयों (रोकथाम अधिनियम) की धारा 13 के तहत दायर की गई है। कोरोनोवायरस से संक्रमित इमाम वर्तमान में गुवाहाटी सेंट्रल जेल में बंद है।