newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress Nailed: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांधी परिवार को बताया देश विरोधी, इस वजह से लगाया संगीन आरोप

Congress Nailed: सिंधिया ने ट्वीट में लिखा है, ‘जम्मू कश्मीर को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की निंदनीय टिप्पणियों पर कांग्रेस हाई कमान की चुप्पी इन राष्ट्र विरोधी बयानों के साथ उनकी मिलीभगत दर्शाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्र की भावनाओं और हमारे सैनिकों के संघर्ष और बलिदान के प्रति उनके मन में कोई आदर नहीं है। इन नेताओं और बयानों पर कोई भी कार्यवाही किए बगैर और ना ही कोई जिम्मेदारी लिए बगैर ऐसे ही छोड़ देना एक गंभीर भूल होगी।’

नई दिल्ली। केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस आलाकमान यानी गांधी परिवार पर निशाना साधा है। मामला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर माली के फेसबुक पोस्ट का है। फेसबुक पोस्ट में मलविंदर माली ने जम्मू-कश्मीर को अलग देश बताते हुए कहा था कि इस पर भारत और पाकिस्तान दोनों ने अवैध कब्जा कर रखा है। सिंधिया ने इसी पोस्ट के मसले पर कांग्रेस आलाकमान और राष्ट्र विरोधियों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया है। सिंधिया ने ट्वीट में लिखा है, ‘जम्मू कश्मीर को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की निंदनीय टिप्पणियों पर कांग्रेस हाई कमान की चुप्पी इन राष्ट्र विरोधी बयानों के साथ उनकी मिलीभगत दर्शाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्र की भावनाओं और हमारे सैनिकों के संघर्ष और बलिदान के प्रति उनके मन में कोई आदर नहीं है। इन नेताओं और बयानों पर कोई भी कार्यवाही किए बगैर और ना ही कोई जिम्मेदारी लिए बगैर ऐसे ही छोड़ देना एक गंभीर भूल होगी।’

जसवंत निराला ने लिखा देश सभी सेक्युलर सपेले एक एक करके सभी बिलों से बाहर आ रहे हैं। वहीं, श्रीराम नाम के यूजर ने लिखा कांग्रेस का हाथ गद्दारों के साथ। नरेश व्यास नाम के यूजर ने लिखा है कि श्रीमंत कांग्रेस का अब कोई अस्तित्व नहीं बचा। कांग्रेस अब देशद्रोहियो के सहारे अपनी पार्टी चलाना चाहती है। ऐसे देशविरोधी बयान देने वाले लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए और यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती, तो समझ जाना चाहिए कि ये भारत मे बैठे तालिबानी हैं।

amrinder and navjot singh

बता दें कि मलविंदर माली के फेसबुक पोस्ट का विरोध कांग्रेस में ही हुआ है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू से माली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा था कि ऐसे लोग कांग्रेस में तो क्या, देश में भी रहने लायक नहीं हैं।