newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस में शामिल होने पर शायरी कर किया राहुल का धन्यवाद तो सोशल मीडिया पर छाये कन्हैया के पुराने वीडियो

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की तुलना डूबते जहाज से कर दी।  इसके बाद कन्हैया कुमार को जमकर ट्रोल किया। हालांकि कन्हैया कुमार इसके बाद भी ट्रोल होने से नही बच पाए।

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व वामपंथी नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की तुलना डूबते जहाज से कर दी। इसके बाद कन्हैया कुमार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कन्हैया कुमार इसके बाद भी ट्रोल होने से नहीं बच पाए। कन्हैया कुमार पहले कांग्रेस के खिलाफ कैसे-कैसे शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं, किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस के लिए कर चुके हैं। ऐसे सभी वीडियो के छोटे-छोटे पार्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Kanhaiya, Jignesh

दरअसल राहुल गांधी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था कि झूठ के साम्राज्य में सच से ही क्रांति आती है। नए-पुराने सभी साथियों को मिलकर इस सत्याग्रह में भाग लेना होगा। राहुल गांधी के इसी ट्वीट को रिट्वीट  करते हुए कन्हैया कुमार ने लिखा कि, “तू ज़िंदा है तो ज़िंदगी की जीत पर यक़ीन कर, अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।” कन्हैया कुमार के इसी ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

Kanhaiya kumar

आइये दिखाते हैं कि कन्हैया कुमार के ट्वीट पर लोगों ने किस तरह की प्रतिक्रिया दी है-

पंकज अवस्थी नाम के यूजर ने कन्हैया कुमार का एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा ‘आज तक पर डिबेट मे गौरव भाटिया ने कहा कि कन्हैया कुमार ने भारतीय सेना को बलात्कारी कहा था तब सुप्रिया श्रीनेत बोली कन्हैया कुमार ने ऐसा कभी नही कहा सुप्रिया श्रीनेते जी यह आपके सामने कन्हैया कुमार का वीडियो है जिसमे वह भारतीय सेना को बलात्कारी कह रहा है।’

सत्यवाणी नाम के ट्वीटर हैंडल से भी कन्हैया कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि कॉमरेड नेता कन्हैया कुमार के कांग्रेस के प्रति क्या सोच है आप खुद देखो। ये भी कांग्रेस का सिद्धू साबित होगा।” दरअसल इस वीडियो में कन्हैया कुमार कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “बर्बाद हिंदुस्तान करने को एक ही कांग्रेस काफी था।”

जय भारत नामक ट्विटर हैंडल से कन्हैया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया कि ये कैसी बेशर्मी है? अफजल तेरे कातिल जिंदा है,नारा लगाते है, सेना को बलात्कारी बताकर अपमान करते है, देश के टुकड़े टुकड़े करने की साजिश करते है, देश विरोधी टूलकिट बांटते है, पत्थरबाजों,देश में दंगा भड़काने वालों का समर्थन करते है फिर लोकतंत्र बचाने का ढोंग करते है, घडिय़ाल आंसू बहाते है।

गौरव पाण्डेय नाम के यूजर ने लिखा कि ये क्रांतिकारी गीत, ये विचारों की बाते अब शोभा नही देती, क्योंकि ये बाते क्रांतिकारीयों और वैचारिक व्यक्तियों के लिए बने हैं, मौकापरस्त लोगो के लिए नहीं।

इस तरह के ना जाने कितने लोगों ने सोशल मीडिया पर कन्हैया कुमार को उनकी क्रांतिकारी पोस्ट के लिए ट्रोल किया।