नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में सावन का रंग देखने को मिल रहा है। हर जगह शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। बता दें कि आज सावन का दूसरा सोमवार है। कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद जिलों से होकर निकलने वाली कांवड़ यात्रा का हवाई जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम योगी ने आसमान से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की और उनका हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath reviews the ongoing Kanwar yatra in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat and Ghaziabad districts pic.twitter.com/Ys8F4KSMpf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2022
वहीं सीएम योगी ही नहीं बल्कि आला अधिकारों ने भी कांवड़ियों का जोरदार अंदाज में स्वागत किया। गाज़ियाबाद के मुरादनगर में एसडीएम सदर और एडीएम ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
#WATCH उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद के मुरादनगर में एसडीएम सदर और एडीएम ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। pic.twitter.com/vOon1Mmt2E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेरठ आईजी प्रवीण कुमार और डीएम दीपक मीना कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश कर रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Meerut’s IG Range Praveen Kumar and DM Deepak Meena showered flower petals on kanwariyas, through helicopter pic.twitter.com/WI1ggxXCfh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2022