तिरुवनंतपुरम। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों (Kerala Local Body Election 2020) के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सोमवार को सुबह 7 बजे केरल के उत्तरी जिलों में शुरू हुआ। इनमें मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिले आते हैं। वहीं राज्य के 10 जिलों में 8 और 10 दिसंबर को मतदान हो चुका है।
कोविड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद चारों जिलों में लोग मतदान के लिए बड़ी संख्या में बाहर आए, लिहाजा मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। मतदान समय शाम 6 बजे तक चलेगा।
केरल: स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए कोझिकोड में मतदान जारी है।
केरल: स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए कोझिकोड में मतदान जारी है। pic.twitter.com/LnXzoYkn5N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2020
केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) ने कन्नूर के पिनारयी में एक मतदान केंद्र पर स्थानीय निकाय चुनाव ( Local Body Election ) के अंतिम चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Kerala: Chief Minister Pinarayi Vijayan casts his vote in the third phase of local body elections at a polling station in Pinarayi, Kannur. pic.twitter.com/qKSYLbPvQk
— ANI (@ANI) December 14, 2020