newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi Slammed: अब ‘पकौड़ों’ की वजह से सोशल मीडिया पर निशाना बने राहुल गांधी, जानिए क्या कहने पर यूजर्स ने लगाई फटकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। 3000 किलोमीटर की दूरी वो नाप चुके हैं। इस दौरान राहुल गांधी कई विवादों में भी घिरे। अपने बयानों की वजह से भी वो बीजेपी और आम लोगों के सवालों का सामना करते दिखे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। 3000 किलोमीटर की दूरी वो नाप चुके हैं। इस दौरान राहुल गांधी कई विवादों में भी घिरे। अपने बयानों की वजह से भी वो बीजेपी और आम लोगों के सवालों का सामना करते दिखे। एक बार फिर राहुल गांधी अपने बयान की वजह से ही सोशल मीडिया पर निशाना बन गए हैं। मामला पकौड़ों का है। राहुल गांधी ने अपने एक भाषण का वीडियो ट्विटर पर डाला है। इसमें वो युवाओं के बारे में कहते सुनाई देते हैं। राहुल गांधी अपने वीडियो में युवाओं, चीन, रोजगार और किसानों की बात करते हैं।

वीडियो में राहुल गांधी कहते दिखते हैं कि वो भारत जोड़ो यात्रा में 3000 किलोमीटर चल चुके हैं। इस दौरान उनसे काफी युवा मिले। युवाओं ने बताया कि उन्होंने बीटेक किया है। किसी ने कहा कि डॉक्टर बनना चाहते हैं। बकौल राहुल, जब उन्होंने युवाओं से पूछा कि आजकल क्या कर रहे हो, तो जवाब मिला कि मिर्ची और प्याज के पकौड़े तल रहे हैं। इसके बाद भाषण में राहुल गांधी एक बार फिर अडाणी और अंबानी की बात करते दिखते हैं। वो कहते हैं कि ये दोनों उद्योगपति ही मोदी सरकार को चला रहे हैं।

rahul gandhi bharat jodo yatra

राहुल गांधी के इस भाषण पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। यूजर्स ने तरह-तरह से सवाल दाग दिए। नीरज कुमार दुबे नाम के यूजर ने लिखा कि आपको पता नहीं है। मैं बता रहा हूं। देश के युवा स्टार्टअप्स के जरिए खुद का कारोबार खड़ा कर रहे हैं। पकौड़े तलते हुए कांग्रे कार्यकर्ता दिखे थे, जब ईडी आपसे पूछताछ कर रही थी। टोनी शर्मा ने लिखा है कि भारत में बेरोजगारी की दर अभी 8.28 फीसदी है। यानी 91.72 फीसदी लोगों के पास रोजगार है। शिवम ने लिखा है कि राहुल गांधी ऐसा कहकर पकौड़े बेचने वालों का अपमान कर रहे हैं। कई और यूजर्स ने वीडियो के जरिए भी राहुल पर तंज कसा है। आप ये सारे कमेंट्स राहुल गांधी के ऊपर दिए गए ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में जाकर देख और पढ़ सकते हैं।