नई दिल्ली। केरल में कांग्रेस के अंदर का अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगा है। हालांकि पार्टी पूरे देश में भिन्न-भिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर आंतरिक कलह का शिकार हो चुकी है। पार्टी के अंदर वरिष्ठ नेताओं को भी पार्टी के शीर्ष स्तर के फैसले नागवार गुजर रहे हैं। इस सब के बीच केरल कांग्रेस की तरफ से एक ऐसी खबर आई जिसने सबको चौंका दिया। केरल में पार्टी के द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज एक महिला नेता ने पार्टी दफ्तर के सामने ही अपना सिर मुड़वाकर विरोध दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर यह खबर छा गई है। लोग कांग्रेस पार्टी को लेकर ढेर सारे चुटकुले बनाने लगे हैं।
दरअसल केरल महिला कांग्रेस प्रमुख लथिका सुभाष ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने से नाराज होकर विरोधस्वरूप तिरुवनंतपुरम में पार्टी कार्यालय के सामने अपना सिर मुंडन करा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि पार्टी का विरोध करने के क्रम में वह किसी और पार्टी में शामिल होनेवाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने जैसा किया है उसके बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
लथिका सुभाष केरल विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट ना मिलने से खासी नाराज दिख रही थीं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के फैसले पर अपनी नाराजगी जताते हुए पार्टी के इस फैसले को गलत करार दिया।
Kerala Mahila Congress chief Lathika Subhash gets her head tonsured in front of the party office in Thiruvananthapuram in protest after being denied the party ticket for Assembly elections.
“I am not joining any party but I’ll resign from my post,” she says. pic.twitter.com/FWme31IEdU
— ANI (@ANI) March 14, 2021
वहीं केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से भी 86 उम्मीदवारों के नाम वाली सूची जारी कर दी गई है। ओमन चांडी को इस सूची में जगह दी गई है। ओमन चांडी पुडुपली सीट से चुनाव मैदान में होंगे। इसके बाद से ही बवाल बढ़ा है।
Congress releases a list of 86 candidates for Kerala Assembly elections; former CM Ommen Chandy to contest from Pudupally, K Muraleedharan from Nemom and Ramesh Chennithala from Haripad constituencies pic.twitter.com/23UJQ6Ev5y
— ANI (@ANI) March 14, 2021
केरल में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन में IUML(indian union muslim league), RSP, NCP(k), जनता दल, CMP, KC(J), RMP जैसी पार्टियां शामिल हैं।