नई दिल्ली। केरल में पंचायत चुनाव (Kerala Panchayat polls) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियों शुरु कर दी है। इतना ही नहीं भाजपा केरल में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम भी कर रही है। साथ ही पंचायत चुनाव में विजय हासिल करने के लिए भाजपा जमीन जुड़े लोगों को पार्टी में बढ़ावा दे रही है। इस बीच केरल पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने ऐसा कुछ ऐलान कर दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर भाजपा की जमकर तारीफ हो रही है।
भाजपा ने केरल पंचायत चुनाव में एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। दरअसल भाजपा ने केरल पंचायत चुनाव में एक स्ट्रीट वेंडर्स को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसकी जानकारी भाजपा नेता वाई सत्य कुमार ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ उन्होंने महिला उम्मीदवार की तस्वीर भी शेयर की है।
A street vendor as @BJP4India candidate in Kerala Panchayat polls.
BJP values diligence while some political parties value bank balance of their party candidates !
No wonder it is said that –
BJP is a party with a difference… pic.twitter.com/gxhxlWKEjH— Y. Satya Kumar (@satyakumar_y) November 25, 2020
वहीं भाजपा की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की जमकर प्रशंसा की।