newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lakhimpur: प्रियंका गांधी के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर उठ रहे सवाल, कैसे मिली झाड़ू, कहां से आई धूल?

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जाते वक्त पुलिस की हिरासत में ली गई प्रियंका गांधी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। 28 घंटे से भी ज्यादा की हिरासत के बाद प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी जाते वक्त पुलिस की हिरासत में ली गई प्रियंका गांधी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। 28 घंटे से भी ज्यादा की हिरासत के बाद प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन पीएसी गेस्ट हाउस मे हिरासत के समय प्रियंका गांधी की एक झाड़ू लगाने वाली वीडियो सामने आई थी। जिसमें प्रियंका को पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए देखा जा रहा था। वहीं अब झाड़ू लगाने का यह मामला तूल पकड़ने लगा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद से कई सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग का कहना है कि उन्हें झाड़ू किसने दी और वीआईपी गेस्ट हाउस के कमरे में धुल कहां से आई। अब इस पूरे प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने जिस झाड़ू से गेस्ट हाउस के अपने कमरे में सफाई की थी, वह उनके स्टाफ ने उपलब्ध करवाई थी। बताया गया है कि प्रियंका के झाड़ू मांगने पर ही स्टाफ ने गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी से झाड़ू ली और प्रियंका को दी थी।

मामले में पीएसी के अधिकारियों ने गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद इस मामले में एक रिपोर्ट भी तैयार की गई है। द्वितीय वाहिनी पीएसी के सेनानायक यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक प्रियंका गांधी के स्टाफ ने ही गेस्ट हाउस के कर्मचारी से झाड़ू मांगी थी।

कमरों की होती है सफाई

बता दें कि जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उस गेस्ट हाउस में कुल चार कमरे हैं, जिनकी साफ-सफाई करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इन कमरों सफाई रोजाना की जाती है, प्रियंका गांधी को भी वीवीआईपी प्रोटोकॉल के ही तहत रखा गया है। इस पर अब सवाल उठने लगे हैं कि रोज सफाई होने के बाद भी कमरे में धुल कहां से आई?