newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LIVE: यूथ कांग्रेस ने कृषि भवन के सामने किया प्रदर्शन

कृषि कानून (Farmer Law) के विरोध में किसान सड़कों पर हैं। आज किसान आंदोलन (Farmer Protest) का 26 वां दिन है। ऐसे में किसानों की एक ही मांग है कि इन तीनों कृषि कानूनों को समाप्त किया जाए और फिर सरकार के साथ बैठकर वह बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली। कृषि कानून (Farmer Law) के विरोध में किसान सड़कों पर हैं। आज किसान आंदोलन (Farmer Protest) का 26 वां दिन है। ऐसे में किसानों की एक ही मांग है कि इन तीनों कृषि कानूनों को समाप्त किया जाए और फिर सरकार के साथ बैठकर वह बातचीत करेंगे। सरकार और किसानों के बीच हुई सारी वार्ताएं फेल हो चुकी हैं। वहीं सरकार की तरफ से भी यह संकेत दे दिए गए हैं कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा। ऐसे में किसान आंदोलन का रूख और सख्त होता जा रहा है। कड़ाके की सर्दी में डटे किसानों से बात करने के लिए सरकार की ओर से एक और पहल की गई है। कृषि मंत्रालय ने किसान संगठनों से बातचीत का प्रस्ताव भेजा है, दूसरी ओर आज किसान संगठनों ने भूख हड़ताल का ऐलान भी कर दिया है।

tractor rally

अपड़ेट

यूथ कांग्रेस ने कृषि भवन के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ने बताया, “इस ठंड में किसानों को प्रदर्शन करते हुए आज 26 दिन हो गए हैं लेकिन ये गूंगी-बहरी सरकार किसान के साथ तानाशाही रवैये को लेकर अडिग है। सरकार को जगाने के लिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।”

चिल्ला (दिल्ली-नोएडा) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “आज हम लोगों के क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम है। हम 11 लोग आज यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे।”

गाजीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा तब तक हर रोज 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

दिल्ली में बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया, “इस संघर्ष को 3-4 महीने हो चुके हैं, पहले हमने ये संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे।”

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एक पत्र लिखकर दोबारा बातचीत के लिए एक तारीख बताने का अनुरोध किया।

किसानों के प्रदर्शन के कारण आज भी ट्रैफिक रूट में काफी बदलाव किया गया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 26वें दिन भी जारी है। BKU पंजाब के सचिव बलवंत सिंह ने बताया,”आज से यहां हर रोज़ 11 लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस प्रकार हम बताना चाह रहे हैं कि सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है और हम इस तरह से अपनी मांग मनवाएंगे।”

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं।