नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर देश की सुरों की मल्लिका कही जाने वाली लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक वीडियो संदेश भेजा है। यह वीडियो संदेश उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है। जिसमें पीएम मोदी को भी टैग किया गया है।
उन्होंने इस वीडियो में पीएम मोदी को रक्षाबंधन के मौके पर प्रणाम किया और की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राखी तो मैं भेज नहीं सकती, जिसका कारण सब जानते हैं।
.@mangeshkarlata wishes PM @narendramodi on #RakshaBandhan pic.twitter.com/BOyqnOkLjP
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) August 3, 2020
उन्होंने कहा कि आपने अपने देश के लिए इतना काम किया है और इतनी अच्छी बातें कि है पूरे देशवासी भूल नहीं सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत की करोड़ों औरतें आपको राखी बांधना चाहती हैं लेकिन बांध नहीं पा रही है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से वादा लिया है कि वो देश को और ऊंचाई पर ले जायेंगे। नमस्कार।
लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छुएगा, नई-नई सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। @mangeshkarlata https://t.co/pDHg0y3fDT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2020
पीएम मोदी ने भी लता मंगेशकर के पोस्ट का जवाब देते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा- ‘लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छुएगा, नई-नई सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।’
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”