newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weather Update: मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किए, जानिए आपके राज्य में क्या रहने वाला है हाल

Weather Update: देश के दक्षिणी राज्यों में तापमान काफी दिनों से लगातार बढ़ रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ रहा है। आने वाले दो महीनों मई और जून में भारत के तमाम राज्यों में खूब गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग पहले ही जता चुका है।

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर और पश्चिम भारत में बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र, राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश वगैरा में बारिश होगी।

rain

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर 21 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि पूर्वोत्तर के राज्यों सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में खूब बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। इन दोनों जगह तेज आंधी भी आने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। वहीं, देश के पूर्व और दक्षिण में हीटवेव की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के तट वाले इलाकों में कई जगह हीटवेव चलेगी। जबकि, उत्तर गोवा में भी हीटवेव के आसार हैं।

देश के दक्षिणी राज्यों में तापमान काफी दिनों से लगातार बढ़ रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ रहा है। आने वाले दो महीनों मई और जून में भारत के तमाम राज्यों में खूब गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग पहले ही जता चुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने ये भविष्यवाणी भी की है कि इस साल मॉनसून के सीजन में खूब बारिश भी होगी। इस साल मौसम लगातार करवट लेता रहा है। जनवरी से मार्च के मध्य तक काफी ठंड भी देखने को मिली थी। इसकी वजह लगातार आने वाले पश्चिमी विक्षोभ रहे थे।