newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fatehpur Love Jihad: लव जिहाद! सिकंदर से बना ‘सोनू’, बलात्कार का विरोध करने पर हिन्दू लड़की का सिर कुचलकर की हत्या

Fatehpur Love Jihad: उसने जब लड़की के सिर पर जोरदार ईंट से वार किए तो उसको लगा कि लड़की ने दम तोड़ दिया है। लड़की को मरा समझ वो उसे वहीं छोड़कर भाग गया। वहीं जब लड़की को परिवारीजनों ने काफी खोजबीन के बाद पाया तो वो मरणासन्न हालत में थी। लड़की के सिर में इतनी गंभीर चोटें लगी थीं, कि वो जीवित नहीं रह सकी। लड़की की मौत के बाद से ही परिवार में जो भी शादी की खुशियां थी वो देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गई।

नई दिल्ली। हाल ही में तमाम लव जिहाद के मामले देशभर से सामने आए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान के सीकर से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया था और अब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से लव जिहाद का एक ऐसा केस सामने आया है जिसके बाद से ही हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। यहां पर मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ बलात्कार कर उसके मुंह को ईंटों से कुचल डाला। युवक ने वहशी तरीके से लड़की की हत्या कर दी। इस घटने के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस महकमा बेहद सख्ती बरत रहा है कि माहौल को बिगड़ने से कैसे भी बचाया जाए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां अपर गुजरात के अहमदाबाद से मौसेरी बहन की शादी में एक लड़की आई हुई थी। इस दौरान गेस्ट हॉउस में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा गया था, जहां तमाम मेहमान जुटे हुए थे। इस दौरान ये मुस्लिम युवक किसी तरह से लड़की को अपनी बातों में फंसाकर उसका नंबर हासिल कर लेता है और फिर उसने लड़की से सोनू बनकर जान पहचान आगे बढ़ाई। इसके पश्चात इस युवक ने अपने जाल के बुनना शुरू किया, लड़की से प्रेम भरी बातें करने लगा और लड़की आखिरकार इसके झांसे में आ गई।


भरोसा जीतने के बाद युवक ने लड़की को गेस्ट हाउस से बाहर बुलाया, बाहर आने के बाद आरोपी लड़की को बहाने से 500 मीटर की दूरी पर खंडहर में लेकर गया, जहां उसके साथ पहले जबरन बलात्कार किया, इसके बाद लड़की मुंह न खोले इस डर से ईंट से उसका सर कुचल डाला। लड़की को जब परिवार के लोगों ने ढूढ़ा तो वह काफी देर मिली, आखिरकार वो बेहद गंभीर हालत में खंडहर के पास मिली। उसको हेलेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर चोट होने के कारण लड़की ने दम तोड़ दिया। आरोपी सिकंदर जिसने लड़की को अपनी पहचान सोनू के रूप में बताई थी, उसने जब लड़की के सिर पर जोरदार ईंट से वार किए तो उसको लगा कि लड़की ने दम तोड़ दिया है। लड़की को मरा समझ वो उसे वहीं छोड़कर भाग गया। वहीं जब लड़की को परिवारीजनों ने काफी खोजबीन के बाद पाया तो वो मरणासन्न हालत में थी। लड़की के सिर में इतनी गंभीर चोटें लगी थीं, कि वो जीवित नहीं रह सकी। लड़की की मौत के बाद से ही परिवार में जो भी शादी की खुशियां थी वो देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गई।