newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucknow: यूपी में हुआ प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पहुंचे सैंकड़ों कार्यकर्ता

Lucknow: यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच गई है। बताया गया है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा तीन दिन चलेगा, जहां वो चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। यूपा में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी स्वागत किया। वहीं प्रियंका ने जीपीओ पार्क में गांधी पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होने वाले हैं लेकिन राजनीति पार्टियों ने प्रदेश में अपना दबदबा कायम करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते दिए जहां पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर जनता को सौगात दी। तो वहीं अब यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच गई है। बताया गया है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा तीन दिन चलेगा, जहां वो चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। यूपा में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी स्वागत किया। वहीं प्रियंका ने जीपीओ पार्क में गांधी पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके बाद प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रियंका गांधी का मौन धारण किया।

UP

जाम में फंसी प्रियंका गांधी

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। वहीं प्रियंका के पहुंचते ही उन्होने नारेबाजी शुरू कर दी। यहां से चला उनका काफिला कांग्रेस दफ्तर पहुंचा लेकिन उससे पहले यह जाम में फंस गए। दरअसल हुसैनगंज इलाके में बसों के आने से यहां पर जाम लग गया। इसके बाद प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगा स्टाफ ही जाम खुलवाया। प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही थी। इस पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही मुख्य विपक्ष हैं।

priyanka gandhi

कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठाती आई है। फिर उसमें चाहे हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाना हो या उम्बा में किसानों पर हुए अत्याचार की घटना। प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश पर हमेशा नजर रखी है।बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। जो काफी समय से लगातार यूपी को लेकर एक्टिव है। हाल ही के दिनों में उन्होंने लगातार यूपी यूनिट के साथ कई वर्चुअल मीटिंग भी की थी।

lucknow

प्रियंका का मोदी-योगी पर निशाना

उत्तर प्रदेश दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था। जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधती दिखीं। वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा योगी सरकार की तारीफ किए जाने पर प्रियंका गांधी ने लिखा कि मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया है। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।