newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: ‘बम फेंककर हिंसा शांत करवा देता..’, ममता के नेता मदन मित्रा के विवादित बोल

West Bengal: मीडिया से बात करते हुए मित्रा ने कहा, कुछ लोग मीटिंग में कह रहे थे भाजपा ने नबन्ना अभियान के तहत उपद्रव करवाया। मैंने कहा हां..उन्होंने ही करवाया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पुलिस को मारपीट करने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे।

नई दिल्ली। ममता बनर्जी के नेता मदन मित्रा ने विवाद बयान दिया है। उनके इस विवादित बोल के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। दरअसल, हावड़ा हिंसा पर तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आलाकमान से आदेश नहीं मिला। वरना बाइक से 2 लड़के भेजता था और वो कच्चा बम फेंककर मामला रफा दफा कर देते। इसके साथ ही मदन मित्रा ने मार्च के दौरान हिंसा और पुलिस पर हमलों में शामिल लोगों को सिर्फ दस मिनट में सबक सिखाने की बात भी कही है। आपको बता दें कि हावड़ा में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। बंगाल के राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।

मीडिया से बात करते हुए मित्रा ने कहा, कुछ लोग मीटिंग में कह रहे थे भाजपा ने नबन्ना अभियान के तहत उपद्रव करवाया। मैंने कहा हां..उन्होंने ही करवाया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पुलिस को मारपीट करने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। अगर पुलिस का निर्देश होता तो ज्यादा समय नहीं लगता। हम एक मीटिंग कर रहे है..यहां एक हजार महिलाएं मौजूद हैं। हम बाइक पर 2 लड़कों को भेज सकते हैं, जो 4 कच्चे बम फेकेंगे।


वहीं मदन मिश्रा के इस बयान के बाद भाजपा और टीएमसी आमने सामने आ गई है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने मदन मित्रा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अपना सपोर्ट खो दिया है। इसी वजह से इस तरह के बयान दे रहे है। आपको बताते चले कि इससे पहले ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के महासचिव भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा की  नबन्ना अभियान को लेकर विवादित बोल बोले थे। अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि जिस तरह से पुलिस की गाड़ियों को फूंका गया, अगर मैं वहां मौजूद होता तो मैं सिर पर गोली मार देता।