नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनावों के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है। लेकिन इस वचन पत्र पर न राहुल गांधी की तस्वीर है और न ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की। वचन पत्र के मेन पेज पर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो है। लेकिन कांग्रेस के वचन पत्र को देखकर लगता है कि उन्हें खुद राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है इसलिए पार्टी ने राहुल की तस्वीर को जगह देना जरूरी नहीं समझा।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र जारी किया था। उसके कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर प्रमुखता से छापी गई थी। लेकिन अब 28 सीटों के हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के वचन पत्र से वे गायब हैं और कमलनाथ की तस्वीर के जरिए पिछली सरकारी की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा गया है।
वहीं वचन पत्र के मुख्य पेज पर राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की तस्वीर की गायब होने से कांग्रेस के कई नेता नाराज हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वचन पत्र से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की तस्वीरें गायब रहने पर कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की कद की याद दिलाई है। मानक अग्रवाल ने कहा, “हमने राहुल गांधी के नाम पर मध्य प्रदेश में चुनाव जीता और राज्य में दिग्विजय सिंह के समर्थकों की बहुत बड़ी संख्या है। इसलिए उनकी तस्वीरें निश्चित रूप से होनी चाहिए।”
We won elections in Madhya Pradesh under Rahul Gandhi’s name & Digvijaya Singh has an army of followers in the state, so their photos should definitely be there: Congress Leader Manak Agarwal on photos of Rahul Gandhi & Digvijaya Singh missing from the Congress Vachan Patra in MP pic.twitter.com/pk2FFaPzGw
— ANI (@ANI) October 15, 2020