newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: 100 करोड़ की वसूली के आरोप में अनिल देशमुख के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

Maharashtra: रविवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(BJP) की तरफ से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की तरफ से अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की गई।

नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख पर वसूली टारगेट के गंभीर आरोप लगाने के बाद देशमुख की परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की तरफ से अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की गई। बता दें कि अनिल देशमुख को लेकर उद्धव सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब एनसीपी(NCP) प्रमुख शरद पवार ने एनसीपी के दो बड़े नेताओंं को दिल्ली तलब किया है। बता दें कि रविवार को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और NCP के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल शामिल होंगे। ये दोनों नेता महाराष्ट्र से दिल्ली आएंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

anil deshmukh

अनुराग ठाकुर ने इस मामले में कहा है कि, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर ने गंभीर आरोप महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर लगाया है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर एक महीने में एक पुलिस चीफ को 100 करोड़ रुपए देनी की बात कही जाती है तो जब से उनकी नियुक्ती हुई और अब तक वो कितना पैसा दे चुके थे।

उन्होंने कहा कि, “इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। अगर पूरे महाराष्ट्र के मुंबई से इस तरह का पैसा देने की बात और लेने की बात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कही है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि मुंबई के अलावा बाकी जिलों से कितना पैसा आता होगा। क्या महाराष्ट्र के सीएम इस पर प्रकाश डालेंगे?”

दरअसल मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में परमबीर सिंह ने एंटीलिया केस (Antilia case) में फंसे मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वाजे (Sachin Waze) और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया था। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था और उन्हें होम गार्ड विभाग में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के कई और आला अधिकारियों के पद और विभाग बदले गए।

uddhav thackeray and Parambir

इस चिट्ठी में उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास ज्ञानेश्वर पर कई बार बुलाया था। वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था।