newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: जब महाराष्ट्र के अमरावती में कांस्टेबल बन गया ‘सिंघम’, तो जानिए क्या हुआ उसका हाल

Maharashtra: अफसरों का कहना है कि फिल्म से प्रेरित होकर महेश उसी स्टाइल में पिस्टल लहराता हुआ वीडियो में दिख रहा था। इसे हथियारों को बढ़ावा देने वाला माना गया और इसी वजह से उसे सस्पेंड कर दिया गया। खास बात ये कि वीडियो में कॉन्स्टेबल फिल्म सिंघम के डायलॉग भी बोल रहा था।

अमरावती। सिंघम फिल्म में अजय देवगन ने पुलिस इंस्पेक्टर का जबरदस्त रोल निभाया था। महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को शायद वो रोल भा गया। इतना भा गया कि वह खुद सिंघम बन गया, लेकिन उसका सिंघम अवतार एक वीडियो के जरिए सामने आया तो उल्टे मुसीबत आ गई। पुलिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल का नाम महेश मुरलीधर काले है। वह चंदूर बाजार थाने में तैनात था। उसका सिंघम बनने वाला वीडियो वायरल हो गया था। इसमें वह हाथ में पिस्टल लिए हुए था। कॉन्स्टेबल इस वीडियो में कहता दिखा कि जो लोग कानून को मानेंगे, उन्हें फायदा होगा। वीडियो चर्चा में इतना आया कि घूमते-फिरते डिपार्टमेंट के अफसरों के मोबाइल तक जा पहुंचा। बस, महेश का सिंघम अवतार यहीं पर खत्म हो गया। अफसरों ने पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने की बात कहकर महेश को सस्पेंड कर दिया।

Mahesh Kale

अफसरों का कहना है कि फिल्म से प्रेरित होकर महेश उसी स्टाइल में पिस्टल लहराता हुआ वीडियो में दिख रहा था। इसे हथियारों को बढ़ावा देने वाला माना गया और इसी वजह से उसे सस्पेंड कर दिया गया। खास बात ये कि वीडियो में कॉन्स्टेबल फिल्म सिंघम के डायलॉग भी बोल रहा था।

फिलहाल पूरे अमरावती में महेश के इस वायरल वीडियो की चर्चा है, लेकिन अफसरों की आदेश से सस्पेंड हो चुके महेश को शायद अब कभी अजय देवगन के सिंघम अवतार की याद न आए। सिंघम बनने के चक्कर में सस्पेंड होने के बारे में शायद ही उसने कभी सोचा होगा।