newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: शिंदे गुट के पोस्टर पर मच सकता है घमासान, ठाकरे समेत विपक्षी नेताओं को पोस्टर में दिखाया रावण

Maharashtra: शिंदे गुट वाली शिवसेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उद्धव को रावण दिखाया गया है। इसके अलावा पोस्टर में दशानन रावण के रूप में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद पवार दिखाई दे रहे है।

नई दिल्ली। देश के हर कोने में आज दशहरे की धूम देखने को मिल रही है। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस खास मौके पर भी महाराष्ट्र में सियासत देखने को मिल रही है। दरअसल मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) अपना ताकत का प्रदर्शन करने वाली हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इस शक्ति प्रदर्शन को काफी अहम माना जा रहा है। दोनों खेमे अलग-अलग जगहों पर दशहरा रैली का आयोजन करने वाली है। लेकिन दशहरा रैली से पहले ही शिंदे गुट ने एक पोस्टर के उद्धव ठाकरे समेत I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को रावण के रूप में दिखाया है। शिंदे गुट के इस पोस्टर अब घमासान मच सकता है।

eknath shinde and uddhav thakrey

शिंदे गुट ने साझा किया पोस्टर-

शिंदे गुट वाली शिवसेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उद्धव को रावण दिखाया गया है। इसके अलावा पोस्टर में दशानन रावण के रूप में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद पवार दिखाई दे रहे है। शिंदे गुट के इस पोस्टर में लिखा, ”गद्दार को शिवसैनिक ही सबक सिखाएगा!!”

इसके अलावा पोस्टर में एक आजाद शिवसैनिक दिखाया है जो कि इंडिया गठबंधन के नेताओं पर धनुष ताने दिख रहा है। शिंदे गुट के इस पोस्टर में मराठी के जरिए विपक्षी नेताओं पर हमला बोला गया है। बता दें कि एक तरफ जहां शिंदे गुट आजाद मैदान में रैली करेगी। वहीं उद्धव ठाकरे खेमा शिवाजी पार्क में अपनी शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश करेगी।

eknath shinde devendra fadnavis uddhav thakrey

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला था, जब एकनाथ शिंदे बागी हो गए थे। इसके बाद शिवसेना में आपसी फूट पड़ गई थी। इतना ही नहीं शिंदे के बागी होने के बाद राज्य की महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी। इसके बाद भाजपा ने सबको चौंकते मास्टर स्ट्रोक चला। और एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बना दिया। वहीं देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया।