नई दिल्ली। मसाला ब्रांड एमडीएच (MDH) के मालिक ‘महाशय’ धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharmpal Gulati) का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वे 98 साल के थे। खबरों के मुताबिक, धर्मपाल गुलाटी का पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने सुबह 5:30 बजे अंतिम सांस ली।
Mahashay Dharmpal of MDH Spices passes away at 98 pic.twitter.com/Ov8aisY8xr
— ANI (@ANI) December 3, 2020
बता दें कि पिछले साल धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) द्वारा पद्मभूषण से नवाजा गया था।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने धर्मपाल गुलाटी के निधन पर गहरा शोक जताया है।
Dharm Pal ji was very inspiring personality. He dedicated his life for the society. God bless his soul. https://t.co/gORaAi3nD9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 3, 2020
India’s most inspiring entrepreneur,
MDH owner Dharm Pal Mahashay passed away this morning.
I have never met such an inspiring and lively soul. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/SOdiqFyJvX— Manish Sisodia (@msisodia) December 3, 2020