newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे के खिलाफ खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, की ये मांग, जानें पूरा माजरा

Mahua Moitra: सनद रहे कि बीते दिनों बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था। निशिकांत दुबे ने स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि महुआ व्यापारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर उनके संदर्भ में सवाल पूछती है।

नई दिल्ली। महज एक आरोप…जिसने उत्तर से लेकर पूर्व तक की राजनीति में मचा दिया भूचाल…आखिर क्या था वो आरोप?, तो वो आरोप था पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का। अब ये लगा किस पर था? तो आरोप लगाया बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्र सरकार में मंत्री निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर। हालांकि, महुआ दावा कर रही है कि उन पर लगाया यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियादी और निराधार है, जिसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। महुआ ने यहां तक कहा है कि वो संसद में लगातार अडानी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है, जिसकी वजह से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

जानें पूरा माजरा

दरअसल, खबर है कि महुआ मोइत्रा ने अब केंद्रीय मंत्री निशिकांत दुबे के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दुबे के आरोपों को झूठा और बेबुनियादी करार दिया है, जिसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। इसके साथ ही महुआ ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक पोस्टों पर विराम लागने की भी मांग की है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक इस मामले में सुनवाई हो सकती है।

क्या निशिकांत दुबे का आरोप

सनद रहे कि बीते दिनों बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था। निशिकांत दुबे ने स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि महुआ व्यापारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर उनके संदर्भ में संसद में सवाल पूछती है। निशिकांत ने दावा किया है कि संसद में महुआ द्वारा पूछे गए 70 फीसद सवाल व्यापारी दर्शन हीरानंदानी से जु़ड़े हुए हैं।

nishikantdubeymahuamoitra

विपक्षी हुए एकजुट

बता दें कि निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद सभी विपक्षी दल एकजुट हो चुके हैं। सभी विपक्षी पार्टियों का कहना है कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिमसें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। बहरहाल, अब महुआ ने हर तरह की जांच का सामना करने के लिए खुद को तैयार बताया है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।