newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Bat: PM मोदी के ‘मन की बात’ का आज 77वां संबोधन, टीकाकरण पर करेंगे बात

Mann ki Bat: मालूम हो कि इससे पहले पीएम मोदी ने 25 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि, भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हैं। इसी क्रम में 30 मई, रविवार को भी पीएम मोदी सुबह 11 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार के मन की बात में पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन और उसको लेकर चलाए जा रहे अभियान पर बात करेंगे। गौरतलब है कि, 30 मई 2019 को ही पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पीएम पद की शपथ ली थी। ऐसे में आज मोदी सरकार के दूसरे टर्म का दूसरा साल पूरा हुआ है। उम्मीद है कि इस विषय पर भी पीएम मोदी देश व अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश दे सकते हैं। वहीं देश में कोरोना के मामलों पर लगी लगाम, व लॉकडाउन या फिर अनलॉक पर भी पीएम मोदी का संबोधन हो सकता है। बता दें कि आज पीएम मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम अब तक का 77वां संबोधन होगा।

modi-mann-ki-baat

गौरतलब है कि, यह कार्यक्रम रविवार की सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क तथा आकाशवाणी समाचार वेब साइट के साथ एप पर भी प्रसारित किया जाएगा। वहीं हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों को शाम 8 बजे रिपीट किया जाएगा।

मालूम हो कि इससे पहले पीएम मोदी ने 25 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि, भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए। जैसे आज हमारे मेडिकल फील्ड के लोग, फ्रंटलाइन वर्कर्स दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं। वैसे ही समाज के अन्य लोग भी इस समय पीछे नहीं हैं। देश एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।