newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mayawati: मायावती से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मां के निधन पर जताया शोक

Mayawati: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया है। शनिवार शाम मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था।

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया है। शनिवार शाम मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था। जिन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए आज प्रियंका गांधी मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं थी। आज सुबह ही प्रियंका गांधी दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं, जहां उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक भी जताया और श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट कर भी शोक जताया था ।

बीएसपी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई, जिसके मुताबिक, मायावती की मां का हार्ट फेल हो जाने से शनिवार को निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होने आखिरी सांस ली, और अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस प्रेस रिलीज में यह भी बताया गया कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं।

वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही थीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन पिछले साल 19 नवंबर को 95 साल की उम्र में हो गया था।

सीएम योगी ने जताया शोक

बता दें कि मायावती की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।