newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर BSP प्रमुख मायावती का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कर दी घोषणा

UP Election 2022: दरअसल बसपा अध्यक्ष मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि की बसपा अध्यक्ष मायावती विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके साथ ही सतीश मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए ये भी जानकारी दी कि वो खुद भी विधानसभा चुनावों में किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि 14 फरवरी को दूसरे का चरण का मतदान, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और 07 मार्च को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद से सियासी दलों ने कमर कस ली है। चुनाव में विजयी पताका लहराने के लिए सत्ताधारी भाजपा पार्टी समेत सभी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाने की कवायद तेज कर दी है। एक तरफ जहां यूपी की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत सभी दल लगातार हमवालर है। वहीं इसी बीच चुनाव से पहले यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल बसपा अध्यक्ष मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि की बसपा अध्यक्ष मायावती विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके साथ ही सतीश मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए ये भी जानकारी दी कि वो खुद भी विधानसभा चुनावों में किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

लेकिन अचानक ही मायावती के विधानसभा चुनाव ना लड़ने के फैसला से सबको हैरान कर दिया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मायावती इस बार के विधानसभा चुनाव में कम प्रचार करते हुए भी दिखाई दी है और ना ही ज्यादा रैलियों को भी संबोधित करते दिखी। मगर सवाल ये है कि आखिर चुनाव से पहले ही बसपा ने चुनावी मैदान को छोड़ दिया है? क्या मायावती को अपनी पार्टी पर अब भरोसा नहीं रह गया कि वो आगामी चुनाव में जीत का परचम लहराए पाएंगी।