newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘हैप्पीनेस क्लास’ देखने पहुंचीं मेलानिया ट्रंप, बच्चों के साथ घुलती-मिलती आईं नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा के दूसरे दिन देश की राजधानी दिल्ली में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप उनकी बेटी इवांका और दामाद भी भारत की यात्रा पर आए हुए हैं।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा के दूसरे दिन देश की राजधानी दिल्ली में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप उनकी बेटी इवांका और दामाद भी भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। वहीं पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा कर रही हैं।Melania Trump at Delhi School

मेलानिया ट्रंप मोतीबाग के सर्वोदय विद्यालय पहुंची। स्कूल पहुंचते हुए मेलानिया ट्रंप को बच्चों ने बुके दिया। इसके बाद मेलानिया ने बच्चों से बात भी की। इस मौके पर मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हैप्पीनेस क्लास’ के बारे में विस्तार से सुना।


स्‍कूल पहुंचकर मेलानिया ने बच्‍चों के साथ बातें की और क्‍लासरूम में गेम्‍स खेले। इस दौरान मेलानिया काफी खुश नजर आईं। मेलानिया ट्रंप आरके पुरम स्थित सर्वोदय सहशिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘हैप्पीनेस क्लास’ देखने पहुंची।


मेलानिया दिल्ली के नानकपुरा में स्थित सर्वोदय विद्यालय में पहुंची हैं। मेलानिया के स्वागत के लिए स्कूल को फूलों और रंगोली से सजाया गया था। अमेरिका की प्रथम महिला जैसे ही यहां पहुंचीं बच्चों के बैंड ने स्वागत धुन बजाई। मेलानिया को माथे पर टीका लगाकर माला भी पहनाई गई। इसके बाद वो स्कूल की हैप्पीनेस क्लास पहुंचीं। यहां उन्होंने दीप प्रज्जवलित किया। स्कूल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ज्यादातर बच्चियां पारंपरिक घाघरा-चोली पहने थीं। हालांकि, कुछ बच्चे स्कूली यूनिफॉर्म में भी थे।


इस दौरान वो बच्चों के साथ वहां के टीचिंग स्टाफ से घुलती-मिलती नजर आईं। गुलाबी लहंगे में स्वागत करने तैयार एक बच्ची से तो मेलानिया काफी देर तक बातचीत करती दिखीं।


नमस्ते, यह मेरा पहला भारत दौरा है। मैं शब्दों का चयन नहीं कर सकती। यहां के लोग बहुत मिलनसार और दयालू हैं। मैं और राष्ट्रपति यहां आकर खुश हैं। सर्वोदय का अर्थ होता है सबके लिए समृद्धि और उन्नती। यहां टीचर्स की मेहनत और बच्चों का समर्पण और लगन साफ नजर आता है। यह बहुत शानदार स्कूल है। मैंने हैप्पीनेस क्लास में पाठ्यक्रम का जायजा लिया। ऐसे कार्यक्रम दुनिया के प्रेरणा बन सकते हैं। हमारे बेहतरीन स्वागत के लिए आपका शुक्रिया।


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जताई खुशी

मेलानिया ट्रंप के स्कूल दौरे से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमें खुशी है कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी हमारे स्कूल में आ रही हैं। हमारे शिक्षकों, छात्रों और दिल्ली वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है। सदियों से भारत ने दुनिया को आध्यात्मिकता सिखाई है। मुझे खुशी है कि वह हमारे स्कूल से खुशी का संदेश लेकर वापस जाएंगी।’


दिल्ली सरकार के स्कूलों में करीब डेढ़ साल पहले हैप्पीनेस करिकुलम शुरू किया गया था। इसके तहत हर दिन बच्चों को एक स्पेशल क्लास दी जाती है, जिसका नाम ‘हैप्पीनेस क्लास’ रखा गया है। इस क्लास का मकसद बच्चों में सकारात्मकता पैदा करना है।