newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: अशोक गहलोत के खिलाफ उतरे उनके ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, बोले- शर्मनाक है कि सीएम ने…

राजस्थान में बीते दिनों एक शादी समारोह में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से कई लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल हुए लोग एक-एक कर जान गंवाते रहे। अब इस मामले में सीएम अशोक गहलोत को उन्हीं की सरकार में मंत्री ने घेरा है।

जोधपुर। राजस्थान में बीते दिनों एक शादी समारोह में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से कई लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल हुए लोग एक-एक कर जान गंवाते रहे। अब इस मामले में सीएम अशोक गहलोत को उन्हीं की सरकार में मंत्री ने घेरा है। गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने घटना के बाद पीड़ितों की मदद ठीक से न करने का आरोप अशोक गहलोत पर लगाया है। राजेंद्र गुढ़ा ने शुक्रवार को इस बारे में मीडिया को बयान दिया। गुढ़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने जो किया, वो पर्याप्त नहीं है। ये सरकार के लिए शर्म की बात है।

राजेंद्र गुढ़ा की तरफ से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आवाज उठाई गई है। अशोक गहलोत को सीधे तौर पर गुढ़ा ने घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गहलोत ने इतनी बड़ी घटना और इसमें तमाम लोगों की मौत के बावजूद कुछ नहीं किया। बता दें कि भूंगरा गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने की त्रासदी हुई थी। इसमें दूल्हे के पिता समेत तमाम रिश्तेदारों की एक-एक कर मौत हो गई। इस मामले में पहली बार गहलोत को उनकी सरकार के भीतर से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

ashok gehlot

राजेंद्र गुढ़ा इससे पहले भी कई बार सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। उनको सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। बीते दिनों गुढ़ा ने मांग की थी कि सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाया जाए। गुढ़ा ने कहा था कि अशोक गहलोत के जिन विधायकों ने 25 सितंबर को कांग्रेस आलाकमान के पर्यवेक्षकों अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने विरोध जताया, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अब गुढ़ा ने एक बार फिर गहलोत को घेरा है। गुढ़ा के ताजा बयान पर गहलोत या उनके किसी करीबी की अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पहले भी गुढ़ा के सचिन समर्थक बयान पर गहलोत ने कुछ नहीं कहा था।