newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: पंजाब में भगवंत मान सरकार के दौर में पुलिस भी होने लगी बदमाशों का शिकार, डीएसपी से मोबाइल और कॉन्सटेबल से कार लूटी

इससे पहले पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस दफ्तर पर भी आतंकियों ने रॉकेट ग्रेनेड से हमला किया था। इसके अलावा कई जगह लोगों की सरेआम हत्या और बदमाशों के हाथ पिटाई की घटनाएं भी भगवंत मान की सरकार बनने के बाद सामने आई थीं।

लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी AAP की सरकार बनने से पहले से दावा किया जाता था कि सत्ता में आते ही कानून और व्यवस्था की हालत दुरुस्त कर देंगे। कानून और व्यवस्था की हालत कितनी दुरुस्त हुई है, ये इसी से समझा जा सकता है कि सीएम भगवंत मान के राज में अब पुलिस भी लुटेरों का शिकार होने लगी है। लुटेरों ने पुलिस के डीएसपी का मोबाइल छीन लिया। जबकि, एक कॉन्सटेबल की कार भी वे लूटकर ले गए। कार को हालांकि बाद में बरामद कर लिया गया। डीएसपी से मोबाइल लूट की वारदात चंडीगढ़ सेक्टर 32 ए रोड के इलाके में हुई। यहां थाना डिवीजन नंबर 7 के तहत पंजाब पुलिस के डीएसपी सुखदेव सिंह का मोबाइल लुटेरों ने छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस से लूट की एक और वारदात लुधियाना में हुई। थाना डिवीजन नंबर 6 में एंटी नारकोटिक्स सेल के कॉन्सटेबल बलदेव सिंह की कार छीन ली गई। उनसे मारपीट भी की गई। घटना के वक्त पंजाब पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल भी बलदेव के साथ थे। चेत सिंह नगर जाते वक्त ये वारदात हुई। लूट के दौरान बलदेव सिंह की वर्दी भी फाड़ दी गई। बाद में पुलिस ने इस मामले में आरोपियों में से एक सरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया।

crime

इससे पहले पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस दफ्तर पर भी आतंकियों ने रॉकेट ग्रेनेड से हमला किया था। इसके अलावा कई जगह लोगों की सरेआम हत्या और बदमाशों के हाथ पिटाई की घटनाएं भी भगवंत मान की सरकार बनने के बाद सामने आई थीं।