newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Cabinet : बजट सत्र 2023 से पहले हो सकता है मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, विस्तार के साथ नए चेहरों को मिल सकती है मंत्रिपरिषद में जगह

Modi Cabinet : पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा, पार्टी जनवरी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी करेगी और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ सांसदों को नई कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने वाला है। खबरें सामने आ रही है कि बजट सत्र 2023 के कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी मकर सक्रांति (14 जनवरी) और बजट सत्र की शुरुआत के बीच अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बार नए चेहरों को भी मोदी कैबिनेट में स्थान मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा, पार्टी जनवरी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी करेगी और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ सांसदों को नई कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

jp nadda narendra modi amit shah
आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्तार इस बात को ध्यान में रखकर किया जाएगा कि अगले साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं। माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाया भी जा सकता है। मोदी 2.0 कैबिनेट में आखिरी बार फेरबदल 7 जुलाई 2021 को हुआ था, जिसमें कुछ प्रमुख नामों समेत 12 मंत्रियों को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था।