नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में एक बार फिर अपनी फ्री पॉलिटिक्स चली है। बता दें, राजधानी दिल्ली की जनता के लिए केजरीवाल सरकार ने फ्री बिजली पानी का ऐलान किया था। ऐसा ही ऐलान उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब में भी किए थे। दोनों ही राज्यों में उनकी सरकार है। तो वहीं, अब एक बार फिर केजरीवाल ने जनता के आगे फ्री बिजली देने का पासा फेंका है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी ऐलान किया है कि 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने घरेलू बिल माफ कर दिए जाएंगे।
बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी का ऐलान किय। इस गारंटी कार्ड में केजरीवाल ने गुजरात में फ्री बिजली देने का वादा किया। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि इन दिनों महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। जो कि बड़ी समस्या है। बिजली के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके आगे केजरीवाल कहते हैं कि जैसे हमले राजधानी दिल्ली में फ्री बिजली दी। पंजाब में तीन महीने में फ्री बिजली दी। ऐसा ही लाभ हम गुजरात की जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद देंगे।
#WATCH कुछ लोग रेवड़ी की बात कर रहे हैं। जो फ्री की रेवड़ी जनता में बांटी जा रही है उसको भगवान का प्रसाद कहते हैं। फ्री बिजली देना, अच्छे स्कूल बनाना, फ्री में अच्छा इलाज करना ये भगवान का प्रसाद है। लेकिन जो अपने दोस्तों को फ्री की रेवड़ी दी जाए वो पाप है: दिल्ली CM pic.twitter.com/S4OTVuYVOn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
बीजेपी पर साधा निशाना
गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने यहां भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला। केजरीवाल ने कहा, “मैं गुजरात में पहली गारंटी के तौर पर फ्री बिजली का वादा करता हूं। भाजपा ने बोला था कि 15 लाख देंगे और फिर कहा चुनावी जुमला था। वो कहते हैं, लेकिन हम करके दिखाएंगे, हम गारंटी देते हैं। अगर हमारी सरकार काम न करें, तो आप अगली बार वोट मत दीजिएगा। बता दें, अरविंद केजरीवाल ने तो यहां गुजरात में अपने पैर पसारने के लिए फ्री कार्ड चल दिया लेकिन अब लोग इसी को लेकर केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए अरविंद केजरीवाल के इस वीडियो पर लोगों जमकर उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं लोगों के कुछ ऐसे ही रिएक्शन…
यहां देखें लोगों के रिएक्शन
भाई बिजली तुम देते नही, पानी गन्दा आता है, शिक्षा सभी राज्यों में फ्री है, सड़क, फ्लाईओवर व अस्पताल तुमने एक भी पूरे नही किये।
क्या फ्री दे रहा है दिल्ली वालों को?
दुःख।— कंसलटेंट डिटेक्टिव ☭ (@36gadhiyaBabu) July 21, 2022
प्रसाद बांट कर प्रदेश नहीं डकार जाना चाहिए
प्रसाद बांटने का बहुत मन हो तो अपने पैसों से बांटे
Tax payers money should not be used for freebies— Anurag Awasthi (@AnuragA49099624) July 21, 2022
Khuch free nahi hi sAb janta ke. Tax se aata hai delhi ke malik khe ki noutanki kar rahe hi
— DINESH Singh ?? (@Dinuraghubansi) July 21, 2022
Inke pitaji ne FD karke di thi freebies ke liye
— Murli Mishra (@Murli_Mishra787) July 21, 2022
Bana do Srilanka,
— Arun Singh (@ArunNRI2) July 21, 2022