newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JNU विवाद पर बोले मुरली मनोहर जोशी, कहा- वाइस चांसलर को पद से हटाना चाहिए

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने वाइस चांसलर को अपने पद से हट जाने की बात कही है।

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने वाइस चांसलर को अपने पद से हट जाने की बात कही है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि, VC को पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

murli manohar joshi

पूर्व PM अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मानव संशाधन विकास मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी ने अपने ट्वीट में कहा है कि, “इस तरह की रिपोर्ट्स हैं कि HRD मंत्रालय ने दो बार JNU के वाइस चांसलर को JNU में फीस वृद्धि के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक जायज वर्किंग फार्मूला लागू करने के लिए 2 बार कहा था। उसे (वाइस चांसलर) को छात्रों और अध्यापकों से मिलकर बात करने की सलाह भी दी गई थी।”

Murli Manohar Joshi Tweet

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि, “यह खौफनाक है कि वाइस चांसलर ने सरकार के आदेश को लागू नहीं करने का हठ अपनाया। यह नजरिया निंदनीय है और मेरी राय में ऐसे वाइस चांसलर को पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।”

JNU VC

बता दें कि इससे पहले मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे ने कहा कि जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाना समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि शुल्क लागू नहीं किए जाने के छात्रों के दावे को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय शुक्रवार को फिर से जेएनयू कुलपति से बात करेगा।