newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Election: यूपी में दूसरे दौर के चुनाव में M फैक्टर अहम, जानिए पिछली बार 55 सीटों पर कैसा था बीजेपी का हाल

यूपी में दूसरे दौर की वोटिंग 14 फरवरी को है। इस तारीख को 9 पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड इलाके के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होनी है। इन सीटों पर आज चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम जाएगा। दूसरे दौर की खास बात ये है कि यहां ज्यादातर सीटों पर मुस्लिम वोटर जीत और हार तय करते हैं।

लखनऊ। यूपी में दूसरे दौर की वोटिंग 14 फरवरी को है। इस तारीख को 9 पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड इलाके के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होनी है। इन सीटों पर आज चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम जाएगा। दूसरे दौर की खास बात ये है कि यहां ज्यादातर सीटों पर मुस्लिम वोटर जीत और हार तय करते हैं। ऐसे में ताजा-ताजा उठा हिजाब विवाद यहां की वोटिंग पर रंग दिखा सकता है। हालांकि, साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखें, तो इन 55 में से बीजेपी ने 38 सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा को 15 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं, लेकिन बीएसपी का खाता शून्य पर टिका था।

Akhilesh Yadav Yogi Adityanath Mayawati

मुस्लिम वोटर इनमें से ज्यादातर सीटों पर जिसके साथ जाएंगे, वही इस दौर का खिलाड़ी नंबर 1 बनकर निकलेगा। इन सीटों में देवबंद और बरेली भी है। ये सुन्नी मुसलमानों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। देवबंद में इस्लामी शिक्षा केंद्र दारुल उलूम है और बरेली में आला हजरत दरगाह है। जिसके काफी अनुयायी हैं। आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने इस बार कांग्रेस को समर्थन दिया है। वो बाकायदा प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात कर चुके हैं और लखनऊ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी थे। ऐसे में जानकार यहां बीजेपी के लिए इस बार थोड़ी मुश्किल राह होने की बात कह रहे हैं।

यूपी में चुनाव के दूसरे दौर में सहारनपुर, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों की सीटें हैं। इनमें मुरादाबाद की 6 में से 5 सीट पर 50 से 55 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। बिजनौर जिले की 8 सीटों पर 40 से 50 फीसदी मुस्लिम वोटरों की तादाद है। रामपुर की 5 सीटों पर 50 फीसदी, संभल की 4 सीटों पर यादव और मुस्लिम मिलाकर 60 फीसदी से ज्यादा, बरेली की 8 सीटों पर 40 फीसदी, अमरोहा की 4 सीट पर 50 फीसदी और बदायूं की 6 सीट पर 40 से 45 फीसदी मुसलमान वोटर हैं। देखना ये है कि क्या तौकीर रजा का कांग्रेस के साथ जाना और हिजाब विवाद का इन सीटों पर असर दिखता है या नहीं।