newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आगरा के मेयर की सीएम योगी से भावुक अपील, कहा- ‘शहर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा बचा लीजिए’

आगरा जिला राज्य में कोरोनावायरस का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। आगरा में बेहद तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

आगरा। उत्तर प्रदेश का आगरा जिला राज्य में कोरोनावायरस का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। आगरा में बेहद तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए आगरा के मेयर ने एक लेटर लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उनके शहर आगरा को बचा लें।

इसके बाद प्रियंका ने रविवार को आगरा के मेयर (महापौर) नवीन जैन के लिखे पत्र को ट्विटर पर अपलोड कर कहा,”आगरा शहर में हालात खराब हैं और रोज नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा। कल भी मैंने यही मुद्दा उठाया था। पारदर्शिता बहुत जरूरी है। टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना को रोकना है, तो फोकस सही जानकारी और सही उपचार पर होना चाहिए।”

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने आगे लिखा,”सरकार द्वारा आगरा मेयर की बातों को सकारात्मक भाव से लेना और तुरंत पूरी तरह से आगरा की जनता को महामारी से बचाने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है।”

आगरा में बढ़ते मामलों के बीच आगरा के महापौर नवीन जैन ने 21 अप्रैल को राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि अगर तुरंत समुचित उपाय नहीं किया गया तो आगरा भारत का वुहान बन सकता है।

उन्होंने अपने लेटर में कहा, “स्थानीय प्रशासन नाकारा साबित हुआ है। हॉटस्पॉट एरिया में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में कई-कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही। न ही मरीजों के लिए भोजन पानी का उचित प्रबंध हो पा रहा। स्थिति बेहद विस्फोटक है। मेरे आगरा को बचा लीजिए, प्लीज।”

नवीन जैन ने यह पत्र 21 अप्रैल को जिले के प्रभारी मंत्री उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा था। सोशल मीडिया पर नवीन जैन का मुख्यमंत्री जे नाम यह पत्र खूब वायरल हुआ है। गौरतलब है कि मौजूद आंकड़ों के मताबिक आगरा में कोराना संक्रमितों की संख्या 381 तक पहुंच गई है। नवीन जैन ने इस वायरल पत्र में आगरा मॉडल के नाम पर वाहवाही लूट रहे स्थानीय प्रशासन के साथ सीएमओ को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि सीएमओ जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं संभाल नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से भावुक अपील कर कहा, “आगरा संकट में है, मेरे आगरा को बचा लीजिए।” गौरतलब है कि आगरा में जमातियों की वजह से कोरोना संकट और भी गहरा हो गया है। अभी तक 10 लोगों की इस वायरस के चलते शहर में मौत हो चुकी है वहीं 59 लोग ठीक हो चुके हैं।