newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jal Jeevan Mission: नोबेल विजेता माइकल ने मोदी सरकार के जल जीवन मिशन पर किया बड़ा दावा, जानिए क्या कहा…

Jal Jeevan Mission: जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गंदी पानी पीने की वजह हर वर्ष कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। लेकिन नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल की रिसर्च ने दावा कर दिया है कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन को सही तरीके से लागू किया जाता है तो हर साल होने वाली मौतों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाए जल जीवन मिशन की दुनियाभर तारीफ हो रही है। मोदी सरकार के जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि लोगों को साफ पानी पहुंचाया जाए तो हर साल होने वाली लाखों मौतों पर ब्रेक लगाया जा सकता है। ये दावा हमने नहीं किया है बल्कि नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल क्रेमर ने अपनी रिसर्च में स्पष्ट कर दिया है। उनके मुताबिक अगर इस मिशन को सही तरीके से लागू किया जाता है। तो हर 5 साल में कम से कम 1,36,000 को मौत के मुंह समाने से बचाया जा सकेगा। बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल क्रेमर एक अर्थशास्त्री है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गंदी पानी पीने की वजह हर वर्ष कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। लेकिन नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल की रिसर्च ने दावा कर दिया है कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन को सही तरीके से लागू किया जाता है तो हर साल होने वाली मौतों पर अंकुश लगाया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते है कि उन्होंने रिसर्च पेपर में क्या कुछ बताया है-

जानिए क्या बोले प्रोफेसर क्रेमर-

प्रोफेसर क्रेमर ने दावा किया है कि यदि जल जीवन मिशन कामयाब हो जाता है। तो हर साल 1 लाख 36 हजार मौतों पर अंकुश लग जाएगा। उन्होंने बताया कि, जब साल 2019 में इस मिशन की शुरुआत के समय 50 प्रतिशत से अधिक आबादी के पास स्वच्छ पीने योग्य पानी मौजूद नहीं था। इंडिया में कई हिस्सों में पानी में आर्सेनिक, फ्लोराइड और नाइट्रेट की काफी अधिक मात्रा में है। जिसकी चलते डायरिया जैसी बीमारी होने का डर रहता है। उन्होंने अपनी रिसर्च में ये भी बताया कि, 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत में डायरिया तीसरा सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इस प्रतिवेदन से यह स्पष्ट होता है कि डायरिया की बीमारी और बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए पानी पर ध्यान देना अनिवार्य है।

 

जानिए क्या है जल जीवन मिशन-

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की थी। इस मिशन को सफल बनाने के लिए 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपए लगे थे। इस योजना का मुख्य ध्येय आगामी 2024 तक हर नल से शुद्ध जल पहुंचाना था।इस मिशन के जरिए हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।