newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Investor Summit 2023: अब बिहार को बेरोजगारी से मिलेगी मुक्ति, अदानी ग्रुप ने किया प्रदेश में 9 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान

नई दिल्ली। क्या आप भी बिहार के बाशिंदे तो नहीं? अगर हां, तो फिर आप झूमिए, नाचिए, गाइए और वो सबकुछ कीजिए, जो कि आप अब तक अपनी खुशी का इजहार करने के लिए करते हुए आए हैं। जी हां….अब आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? …

नई दिल्ली। क्या आप भी बिहार के बाशिंदे तो नहीं? अगर हां, तो फिर आप झूमिए, नाचिए, गाइए और वो सबकुछ कीजिए, जो कि आप अब तक अपनी खुशी का इजहार करने के लिए करते हुए आए हैं। जी हां….अब आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? आखिर माजरा क्या है ? ज़रा कुछ खुलकर बताएंगे तो चलिए आगे आपको सबकुछ पूरे तफ़सील से बताते हैं। दरअसल, बिहार में आयोजित इनवेस्टर समिट के दौरान अदानी ग्रुप ने 9 हजार करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है। इस ऐलान से जहां बेरोजगारी से त्रस्त प्रदेश के बाशिंदों को निजात मिलेगी तो वहीं बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। संभावना है कि अदानी ग्रुप द्वारा इस ऐलान को मूर्त रूप से देने से प्रदेश के 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bihar Tak (@bihartakofficial)

आपको बता दें कि बिहार इन्वेस्टर्स समिट के दौरान यह ऐलान अदानी ग्रुप के प्रवक्ता प्रणव अदाणी ने किया है। बिहार में 9 हज़ार करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, 10 हजार लोगों को रोजगार देने का है प्लान। साथ ही ग्रुप की कंपनी अदाणी विल्मर को बिहार लाने का प्लान भी बनाया जा रहा है। इसके अलाला उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने नीतीश कुमार को एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दूर की सोच रखने वाले सीएम हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान बिहार के पूरे औद्योगिक परिदृश्य को भी बदलकर रख दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कई आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। अगर यह सिसलिला यूं ही जारी रहा तो कुछ वर्षों के बाद पूरे बिहार का माहौल बदल जाएगा।

यहां देखिए क्या बोले अदानी ग्रुप के प्रवक्ता प्रणव अदाणी