newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kumar Vishwas: उधर ED ने ‘केजरीवाल’ को पूछताछ के लिए बुलाया, इधर कविराज कुमार विश्वास ने ले लिए मजे

फिलहाल तो अभी वे सलाखों में हीं हैं। कब तक रहेंगी। कह पाना मुश्किल है। फिलवक्त मसले की तफ्तीश का जा रही है। अब क्या कुछ सच्चाई सामने आएगी। कह पाना तो मुश्किल है। लेकिन पूजा सिंघल का सहारा लेकर कविराज ने जिस तरह केजरीवाल को निशाने पर लिया है।

नई दिल्ली। तो इस रिपोर्ट में हम आपको पहले कविराज कुमार विश्वास का ट्वीट दिखाएंगे और इसके बाद आपको बताएंगे कि कैसे उन्होंने इस ट्वीट के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेने का काम किया है। कविराज कुमार विश्वास ने खुलकर तो कछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने जो भी कहा है। सियासी चश्मे से देखें तो इसके बड़े मायने बनते हैं। आप कविराज के उक्त ट्वीट को केजरीवाल पर किए गए तंज के रूप में देख सकते हैं। तो इस तरह से आप देखे तो हमारी इस रिपोर्ट में दो मुख्य किरदार हैं। पहला केजरीवाल और दूसरा कविराज कुमार विश्वास। अभी दोनों ही चर्चा में हैं। केजरीवाल वर्तमान में केरल दौरे पर हैं, तो दूसरे हम सबके हर दिल अजीज कविराज अभी हिंदी की अस्मिता की संरक्षित करने की जद्दोजहद में हैं। खैर, इन मुद्दों पर किसी और दिन किसी और रिपोर्ट में बात करेंगे। वो भी तफसील के साथ। फिलहाल तो अभी का हम आपको पूरा मुद्दा विस्तार से बताते हैं।
कुमार विश्वास को Y कैटेगरी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट पर MHA ने किया फैसला-  सूत्र - Kumar Vishwas has been given Y category security by Home Ministry  ntc - AajTak

तो मुद्दे को विस्तार से समझने से पहले जान लीजिए, पूजा सिंघल के बारे में। वहीं पूजा सिंघल जिसे बीते दिनों आय से अधिक संपत्ति मामले में हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने से पहले ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की थी। फिलहाल तो अभी वे सलाखों में हीं हैं। कब तक रहेंगी। कह पाना मुश्किल है। फिलवक्त मसले की तफ्तीश का जा रही है। अब क्या कुछ सच्चाई सामने आएगी। कह पाना तो मुश्किल है। लेकिन पूजा सिंघल का सहारा लेकर कविराज ने जिस तरह केजरीवाल को निशाने पर लिया है, उसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर दिल्ली की राजनीति तक का पारा अपने चरम पर पहुंचने को बेताब है। तो चलिए अब आपको ज्यादा ना उबाते हुए कविराज का ट्वीट दिखाते हैं।

कविराज ने जो ट्वीट किया है, उसमें लिखा हुआ है कि,’पूजा सिंघल मामले में  झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष से ईडी द्वारा पूछताछ की जा रही है। यह ट्वीट न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा किया गया है, जिसे कविराज ने रिट्वीट कर कहा कि, ‘एक और…’, अब आपको अगर सियासत की तनिक भी समझ होगी तो आपको कोई गुरेज नहीं होगी कहने में उन्होंने  इस तरह से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। फिलहाल तो उनका यह ट्वीट अभी खासा वायरल हो रहा है। लोग इस पर जिस तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। अगर आपने उसे जान लिया तो आपका पारा गरमा जाएगा। चलिए, अब हम आपको उनके ट्वीट पर आए लोगों के कुछ रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बताते हैं।