newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Memes Video Clip: राहुल गांधी के बयान से पांडव हुए हैरान? इंस्टाग्राम के इस वीडियो पर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Memes Video Clip: वीडियो में राहुल गांधी के साथ टीवी सीरियल के महाभारत के कैरेक्टर को उनके साथ जोड़ा गया है। जिसके बाद वीडियो काफी दिलचस्प हो गया है। राहुल गांधी कहते हैं कि अपने महाभारत पढ़ी है, पांडवों ने नोटबंदी की क्या? गलत जीएसटी लागू की थी क्या? उस समय अरबपति पांडवों के साथ खड़े थे क्या? और खड़े थे तो पांडव जंगल में क्यों थे?

नई दिल्ली। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर किसी नेता, अभिनेता या खिलाड़ियों के वीडियो को एडिट करते रहते हैं और उनके मजेदार रील्स बना देते हैं। ऐसा ही कुछ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वीडियो के साथ भी किया गया है। इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी के एक वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है। जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी इस यात्रा को विपक्ष के कुछ दलों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का साथ भी मिल रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों हरियाणा में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र पर निशाना साधा। लेकिन एक modi nama नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो को इस तरह से एडिट किया है, जिसमें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा और हंसी भी छूट जाएगी।

वीडियो में राहुल गांधी के साथ टीवी सीरियल के महाभारत के कैरेक्टर को उनके साथ जोड़ा गया है। जिसके बाद वीडियो काफी दिलचस्प हो गया है। राहुल गांधी कहते हैं कि अपने महाभारत पढ़ी है, पांडवों ने नोटबंदी की क्या? गलत जीएसटी लागू की थी क्या? उस समय अरबपति पांडवों के साथ खड़े थे क्या? और खड़े थे तो पांडव जंगल में क्यों थे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Modi Nama (@modi_nama)

लोगों की प्रतिक्रिया-

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यूजर राहुल गांधी की जमकर खिल्ली उड़ा रहे है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 07 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। जो कई राज्यों से होकर गुजरी है। अब उनकी ये पदयात्रा इसी महीने 31 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी।