newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #PappuDivas, लोग ऐसे ले रहे मजे

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर आज सुबह से ही #PappuDivas ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स उनके बर्थडे पर मजे ले रहे हैं। साथ ही उनके जन्मदिन पर मीम्स की बाढ़ आ रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते उन्होंने इस साल भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन न किया जाए। वहीं इससे जुड़ी कोई होर्डिंग, बैनर या पोस्टर न लगाएं, बल्कि आम लोगों की मदद करें।

Rahul gandhi

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर आज सुबह से ही #PappuDivas ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स उनके बर्थडे पर मजे ले रहे हैं। साथ ही उनके जन्मदिन पर मीम्स की बाढ़ आ रही है।