newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘बिकिनी गर्ल’ अर्चना गौतम पर प्रियंका गांधी से पूछे गये सवाल, तो झल्ला उठीं कांग्रेस नेता, कहा ’PM मोदी से क्यों नहीं पूछते?’

Congress : इससे लोगों के जेहन में महिलाओं के संदर्भ में विकसित हुई मानसिकता परिलक्षित होती दिखाई दे रही है। प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग अर्चना सिंह पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। दरअसल, ऐसा करके ये लोग उन्हें हल्का उम्मीदवार बताने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। हमेशा से सियासत में उपेक्षित होती महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठा चुकी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 40 फीसद महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। इसी के तहत सूबे की कई महिलाओं को कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया गया है। शायद कांग्रेस को लगा कि महिलाओं के सहारे उत्तर प्रदेश में धमाकेदार एंट्री की जा सकती है। लेकिन अब कांग्रेस का यह अनुमान कितना सटीक बैठ पाता है। यह तो फिलहाल आगामी 10 मार्च के बाद ही पता लग पाएगा। लेकिन उससे पहले प्रियंका गांधी महिलाओं को टिकट देने के मसले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आइए, आगे आपको विस्तार से पूरे मसले से रूबरू कराए चलते हैं।

प्रियंका गांधी

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं, के कथन को चरितार्थ करते हुए कांग्रेस ने मॉडल अर्चना गौतम को टिकट दिया है। अर्चना को मेरठ के हस्तीनापुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। राजनीति में आने से पहले अर्चना अपनी मॉडलिंग को लेकर काफी सुर्खियों में रहती थी। खासकर अपनी बिकिनी वाली पोशाक को लेकर। उन्हें बिकिनी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। अब जब उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया तो कांग्रेस ने उन्हें हस्तीनापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ अभद्र सवाल पूछ डाले।  जिसका जवाव देने के लिए खुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने इन सवालों का जवाब देने से पहले यह कहकर लोगों की बोलती बंद कर दी कि अगर कोई पुरुष अर्चना सिंह की जगह होता है, तो ऐसे सवाल न पूछे जाते, जैसा कि वर्तमान में उनके संदर्भ में पूछे जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

इससे लोगों के जेहन में महिलाओं के संदर्भ में विकसित हुई मानसिकता परिलक्षित होती दिखाई दे रही है। प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग अर्चना सिंह पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। दरअसल, ऐसा करके ये लोग उन्हें हल्का उम्मीदवार बताने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आज अर्चना की जगह कोई पुरुष होता है, तो उससे ऐसे सवाल न पूछे जाते। बता दें कि जैसे ही हस्तीनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अर्चना सिंह को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर की जाने लगी, जिसे लेकर अब प्रियंका गांधी की तरफ से ये सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महंगाई और रोजगार समेत कई मसलों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘उत्तरप्रदेश में पिछले 5 सालों में 16.5 लाख युवाओं की नौकरी छिन गई. 4 करोड़ लोगों ने हताश होकर नौकरी की आशा छोड़ दी. लेकिन योगी आदित्यनाथ जी इस पर इस पर न बात करते हैं, न ट्वीट … क्योंकि उन्हें मालूम है कि पर्दा जो उठ गया तो राज खुल जाएगा. युवाओं, आप रोजगार के एजेंडे पर डटे रहना।’’