नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए लोग अपनी खुशी, गम और परेशानी को दूसरों संग बांटते हैं। जब भी हमें कोई अच्छी चीज, या फिर बुरी चीज दिखाई देती है तो हम सीधे अपना फोन निकालते हैं और उस चीज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कुछ वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कियां हद से ज्यादा रिवीलिंग कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। इन लड़कियों के वीडियो देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स को उर्फी जावेद याद आ गई है। यूजर्स वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं कि ये तो उर्फी की जुड़वा बहनें हैं।
क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं उसमें कुछ लड़कियां शरीर पर कपड़ों के नाम पर सिर्फ कुछ टुकड़े लपेटे हुए हैं। 1 नहीं बल्कि 3 लड़कियों द्वारा इस तरह के कपड़े पहनकर मेट्रो में ट्रैवल किया गया है। अब इन लड़कियों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
लोगों के मिले जुले आ रहे हैं रिएक्शन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अब इस लड़कियों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लोग इन तस्वीरों को देख मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इन तस्वीरों को एक्ट्रेस उर्फी जावेद से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो में कमेंट करते हुए लिखा है, ‘दिल्ली की लड़कियों पर उर्फी का क्रेज’। तो वहीं, एक यूजर ने इन लड़कियों को उर्फी की बहन बताया है। कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो कि गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि मेट्रो में बड़े, बूढ़े और बच्चे सभी तरह के लोग सफर करते हैं। इस तरह के कपड़े पहनकर पब्लिक प्लेस पर घुमना सही नहीं है। नीचे देखिए सोशल मीडिया पर आए कुछ रिएक्शन…
Visuals from Delhi metro in future!! pic.twitter.com/QLTqMsg4k4
— Er JEET YADAV (@_YaDuVaNsHi__) April 2, 2023
She’s doing it all for publicity, because in the second photo, you can clearly see she’s got a clothing in her hand. We don’t even get this in the UK.
— JIX5A (@JIX5A) April 2, 2023
I would never move to the metro city. Chutiaest people live there..
— Sanjay (@Sanjay13826730) April 2, 2023