newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘गुट-निरपेक्ष आंदोलन’ समिट में लिया हिस्सा

गुटनिरपेक्ष आंदोलन राष्ट्रों की एक अंतराराष्ट्रीय संस्था है। यह आंदोलन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर और युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज टीटो ने शुरू किया था। इसकी स्थापना अप्रैल1961 में हुई थी।

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुट निरपेक्ष (NAM) देशों के वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह पहली मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी NAM सम्मेलन में हिस्सा लिया हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं।

PM Narendra modi

गुट निरपेक्ष देशों का ये सम्मेलन अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की कोशिशों के बाद आयोजित किया गया है। सयुक्त राष्ट्र के बाद गुट निरपेक्ष सबसे बड़ा समूह है। जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 120 देश शामिल हैं। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमण को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात भी की है।