newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM मोदी बनें सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान हासिल करने वाले प्रधानमंत्री, 8 देशों से सम्मानित

PM Narendra Modi: पीएम मोदी को 2016 में ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद सम्मान दिया गया। ये सउदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो गैर मुस्लिम शख्सियतों को दिया जाता है। ये अवॉर्ड आधुनिक सऊदी अरब के संस्थापक किंग अब्दुलअजीज अल सऊद के सम्मान में दिया जाता है।

भूटान की सरकार ने प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगदग पेल जी खोरलो’ से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने दी। प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले 8 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान और विशिष्ट समान मिल चुका है। इसके साथ ही पीएम मोदी सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इसके अलावा पीएम मोदी को 5 अंतरराष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। खास बात ये है कि पीएम मोदी को अबतक 6 मुस्लिम बहुल देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी को कब और किस देश से मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ?

1.ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद सम्मान, सउदी अरब (3 अप्रैल 2016)

पीएम मोदी को 2016 में ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद सम्मान दिया गया। ये सउदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो गैर मुस्लिम शख्सियतों को दिया जाता है। ये अवॉर्ड आधुनिक सऊदी अरब के संस्थापक किंग अब्दुलअजीज अल सऊद के सम्मान में दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

Modi Saudi

2. स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान, अफगानिस्तान (4 जून 2016)

जून 2016 में पीएम मोदी को ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान सम्मान’ दिया गया। ये अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। अफगानिस्तान की आज़ादी का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय नायक अमानुल्लाह खान के सम्मान में दिया जाता है। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले आठवें राष्ट्राध्यक्ष हैं।

PM Modi Afghanisthan

3.ग्रैंड कॉलर पुरस्कार, फिलिस्तीन (10 फरवरी 2018)

फरवरी 2018 में फिलिस्तीन ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर’ पुरस्कार से सम्मानित किया। विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का ये सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले चौथे व्यक्ति हैं।

Grand Collar Modi

4.ऑर्डर ऑफ जायद- संयुक्त अरब अमीरात (24 अगस्त 2019)

प्रधानमंत्री मोदी को अगस्त 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गया है। ये यूएई का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। पीएम मोदी से पहले ये सम्मान रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 को भी मिल चुका है।

5.सेंट एंड्रयू पुरस्कार, रूस (12 अप्रैल 2019)

अप्रैल 2019 में पीएम मोदी को सेंट एंड्रयू पुरस्कार दिया गया। ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी पहले भारतीय हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री को ये सम्मान भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत और रणनीतिक साझेदारी को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।

6.निशान इज्जूद्दीन, मालदीव (8 जून 2019)

जून 2019 को प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव ने भी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा। ये पुरस्कार पाने वाले पीएम मोदी 7वें शख्स हैं।

Modi Nissan Award

7.किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, बहरीन (25 अगस्त, 2019)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ये बहरीन का सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान खाड़ी देशों से साथ बेहतर रिश्ते कायम करने के लिए दिया गया है।

8.लीजन ऑफ मेरिट, अमेरिका (22 दिसंबर 2020)

प्रधानमंत्री मोदी 2020 में अमेरिका ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को ये सम्मान, भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदार में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया। द लीजन ऑफ़ मेरिट अवॉर्ड, उन सर्वोच्च सैन्य पदक में से एक है, जो अमेरिका के राष्ट्रपति आम तौर पर अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों या फिर शासनाध्यक्षों को प्रदान करते हैं।

Legion Merit

पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

1. सियोल शांति पुरस्कार, दक्षिण कोरिया (24 अगस्त 2018)

प्रधानमंत्री मोदी को सियोल पीस प्राइज से भी सम्मानित किया जा चुका है। 24 अगस्त 2018 को पीएम मोदी को ये सम्मान देने का ऐलान हुआ। मोदी को ये सम्मान भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया। मोदी ये पुरस्कार से नवाजे जाने वाले 14वें अंतरराष्ट्रीय नेता हैं।इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल जैसी नेताओं को ये सम्मान दिया जा चुका है।

Modi Seoul Award

2.चैम्पियंस ऑफ द अर्थ, यूनाइटेड नेशन (26 सितंबर 2018)

पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए 2018 को पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान चैंपियन्स ऑफ द अर्थ दिया गया। उन्हें यह सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ साझा रूप से दिया गया था। पीएम मोदी को ये सम्मान सोलर उर्जा के क्षेत्र में प्रगति और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खत्म करने के संकल्प की वजह से दिया गया।

PM Modi

3.फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशियल सम्मान, अमेरिका (14 जनवरी 2019)

फिलिप कोटलर सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में दिया गया। ये सम्मान नेताओं को अपने देश का उत्कृष्ट नेतृत्व करने के लिए दिया जाता है।

4.ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (25 सितंबर 2019)

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वच्छ भारत मिशन के लिए ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान शुरू किया था।

5.ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड (5 मार्च 2021)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी साल मार्च में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को यह सम्मान ऊर्जा और पर्यावरण में उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।