नई दिल्ली। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जवानों का शव अब दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली में सभी जवानों को अधिकारियों और परिजनों ने शहीद हुए जवानों को नमन किया है। इस भीषण हादसे का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ख़बरों के अनुसार अभी तक तीन सिर्फ शवों की पहचान हो पाई है। इन तीन शवों में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल हैं। इन दोनों के अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर के पार्थिव शरीर की पहचान हो गई है। शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद जवानों को नमन किया।
Prime Minister Narendra Modi pays last respects to CDS General Bipin Rawat, his wife Madhulika Rawat and other 11 Armed Forces personnel who lost their lives in the #TamilNaduChopperCrash yesterday. pic.twitter.com/QT3JHKTedq
— ANI (@ANI) December 9, 2021
Delhi | PM Modi arrives at Palam airport to pay respects to CDS General Bipin Rawat, his wife Madhulika Rawat and other 11 Armed Forces personnel who lost their lives in the Tamil Nadu chopper crash yesterday pic.twitter.com/IyyjOpUqbe
— ANI (@ANI) December 9, 2021
प्रधानमंत्री मोदी एक-एक कर सभी जवानों के पास पहुंचे और उन्हें नमन किया। सभी जवानों को प्रणाम किया है। इसके बाद पीएम मोदी शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाक़ात की। इस दौरान पीएम मोदी हाथ-जोड़कर ही मिलते हुए नजर आए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अजीत डोभाल जब पहुंचे तो उन्होंने शहीद जवान के परिजनों को नमन किया और फिर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रक्षाराज्य मंत्री पहुंचे और जवानों को नमन किया।
Delhi | Defence Minister Rajnath Singh meets families of CDS General Bipin Rawat and other Armed Forces personnel who lost their lives in Tamil Nadu chopper crash yesterday, at Palam airbase pic.twitter.com/vPhALuWWHD
— ANI (@ANI) December 9, 2021
Delhi | National Security Advisor Ajit Doval at Palam airbase, where mortal remains of CDS General Bipin Rawat, his wife Madulika Rawat and 11 others who lost their lives in military chopper crash yesterday, have been placed pic.twitter.com/042DSmNmpB
— ANI (@ANI) December 9, 2021
पीएम मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेना के प्रमुखों के अलावा सेना के कई अन्य बड़े अधिकारी भी पालम एयरपोर्ट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है।
#TamilNaduChopperCrash | The mortal remains of Madhulika Rawat, president of the Defence Wives Welfare Association and wife of late #CDSGeneralBipinRawat, being kept at Palam airbase. pic.twitter.com/hTxe1HX6NS
— ANI (@ANI) December 9, 2021
#TamilNaduChopperCrash | The mortal remains of Lance Naik Vivek Kumar being kept at Palam airbase. pic.twitter.com/cg0vnHU6Ux
— ANI (@ANI) December 9, 2021
#TamilNaduChopperCrash | The mortal remains of Brig LS Lidder being placed at Palam airbase. pic.twitter.com/1pe4peOyPn
— ANI (@ANI) December 9, 2021
#WATCH | The mortal remains of #CDSGeneralBipinRawat who lost his life in #TamilNaduChopperCrash yesterday, being brought out of IAF aircraft that arrived at Palam airbase from Sulur.
(Source: DD) pic.twitter.com/LdIkHzmgGi
— ANI (@ANI) December 9, 2021
#TamilNaduChopperCrash | The Indian Air Force (IAF) aircraft from Sulur arrives at Palam airbase.#CDSGeneralBipinRawat pic.twitter.com/OUibD6fAMm
— ANI (@ANI) December 9, 2021
यहां आपको बता दें कि कल तीनों ही सेनाओं के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी के कुन्नूर इलाके में क्रैश हो गया। जिसमें वे खुद, उनकी पत्नी समेत सेना के 11 उच्च अधिकारी मौजूद थे। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से से बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। जिससे पूरा देश शोकाकुल है। सेना में बिपिन रावत द्वारा दिए गए असाधारन योगदान को याद किया जा रहा है। समस्त देश उनके यूं चले जाने से दुखी है।