newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Germany: बर्लिन दौरे पर पहुंचें पीएम मोदी को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, जर्मनी के चांसलर से भी की मुलाकात

हम आपको उन सभी हर्षपूर्ण प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बताएंगे, लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में जर्मनी दौरे पर पहुंचे हैं, जब यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का सिलसिला जारी है। और इन दोनों ही देशों के बीच जारी युद्ध पर भारत का रुख बिल्कुल उदासीन रहा था। ना ही भारत ने रुस का साथ दिया था और न ही यूक्रेन का।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वे जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क के दौरे पर निकलेंगे। आज पीएम मोदी जर्मनी के बर्लिन पहुंचे थे। जहां वे कई प्रवासी भारतीयों से मुखातिब हुए। बहरहाल, इसे दौरान भारत के पक्ष में क्या कुछ ऐलान किया जाता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इससे पहले बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें जर्मनी की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया समेत अन्य मंचों पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हम आपको उन सभी हर्षपूर्ण प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बताएंगे, लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में जर्मनी दौरे पर पहुंचे हैं, जब यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का सिलसिला जारी है। और इन दोनों ही देशों के बीच जारी युद्ध पर भारत का रुख बिल्कुल उदासीन रहा था। ना ही भारत ने रुस का साथ दिया था और न ही यूक्रेन का। जिसे लेकर आलोचकों ने वैश्विक मंच पर भारत को निशाने पर भी लेने की कोशिश की थी। लेकिन भारत इन तमाम आलोचनाओं को परे रखकर अपने रुख पर बरकरार रहा था। दरअसल, यहां रूस-युक्रेन युद्ध का रुख इसलिए अनिवार्य है, क्योंकि जर्मनी हमेशा से ही यूक्रेन के पक्ष में खड़ा रहा था। ऐसी स्थिति में आज अगर दोनों ही देशों के राष्ट्रध्यक्षों के उक्त मसले को उठाया जाता है, तो भारत की क्या राय रहती है।

बता दें कि गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर से भी मुखातिब हुए। जर्मनी के दौरे के बाद पीएम मोदी डेनमार्क और फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे उन देशों के राष्ट्रध्यक्षों से किन मसलों पर वार्ता करेंगे और उन मसलों का भारत के साथ अन्य देशों के बीच संबंधों पर क्या कुछ असर पड़ता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।