newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Birthday: अलग अंदाज में मनाया जा रहा PM Modi का जन्मदिन, कहीं वैक्सीनेशन, कहीं पौधारोपण तो कहीं सैंड आर्ट से बनाई गई तस्वीर

PM Modi Birthday: देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पुरी के समुद्र तट 2035 शेल्स से मोदी की इमेज तैयार की है।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को जन्मदिन है। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन (Prime Minister Narendra Modi Birthday) को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजित कर रही है। मध्य प्रदेश में महावैक्सीनेशन कैम्पेन का आयोजन किया गया है। तो भाजपा सेवा समर्पण कैंपेन के रूप PM के जन्मोत्सव को मना रही है जो 17 सितंबर से 20 दिन तक चलेगा। इसके अलावा कई जगह पौधारोपण से लेकर दूसरे अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

सैंड आर्ट से बनाई मोदी की तस्वीर

देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) ने अपने अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पुरी के समुद्र तट 2035 शेल्स से मोदी की इमेज तैयार की है।

बंगाल में राज्यपाल ने किया पौधारोपण

पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता में राजभवन में पौधारोपण किया।

यूपी में 71 का लड्डू

यूपी में भी पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम है। बनारस में उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लोगों ने मिट्टी के दीप जलाए साथ ही 71 लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद भी बांटा। एक व्यक्ति ने बताया,”लोगों में बहुत उत्साह है। आयोजन पूरे शहर में किया जा रहा है।पूरे शहर में दिए जलाए जा रहे हैं।”

पार्टी ने जारी किए दो वीडियो

पीएम मोदी के काम और उनके व्यक्तित्व को दिखाने के लिए बीजेपी ने ट्विटर पर कुछ वीडियोज भी शेयर की है।