newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भोजन की तलाश में भटक रही गर्भवती हथिनी को गांव वालों ने दी दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

केरल में मनुष्य का घिनौना चेहरा सामना आया है। जहां एक प्रेग्नेंट हथिनी को गांववालों ने दर्दभरी मौत दे दी है। दरअसल गावंवालों ने उसे एक ऐसा फल दे दिया कि उसके खाने से हथिनी की मौत हो गई। प्रेग्नेंट हथिनी खाने की तलाश में भटक रही थी। लेकिन गांव वालों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया, जिसके बाद पटाखा उसकी मुंह में फट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

नई दिल्ली। केरल में मनुष्य का घिनौना चेहरा सामना आया है। जहां एक प्रेग्नेंट हथिनी को गांववालों ने दर्दभरी मौत दे दी है। दरअसल गावंवालों ने उसे एक ऐसा फल दे दिया कि उसके खाने से हथिनी की मौत हो गई। प्रेग्नेंट हथिनी खाने की तलाश में भटक रही थी। लेकिन गांव वालों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया, जिसके बाद पटाखा उसकी मुंह में फट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस दर्दभरी मौत का किस्सा उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में एक वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके मुताबिक एक जंगली हथिनी जो कि कुछ दिनों में मां बनने वाली थी वो भोजन की तलाश में सड़क पर आ गई। वहां उसे स्थानीय लोगों ने पटाखे से भरे अनानास दिए। उसके मुंह में इतना शक्तिशाली पटाखा विस्फोट था कि उसकी जीभ और मुंह बुरी तरह घायल हो गए। हथिनी दर्द और भूख से गांव में घूमती रही। चोट लगने के कारण वह कुछ भी नहीं खा पा रही थी।

दर्द से परेशान हो कर हथिनी ठंडक के लिए नदी में चली गई। हथनी की नदी में खड़े रहने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हथिनी नदी में खड़ी होकर खुद को असहनीय दर्द से बचाने की कोशिश कर रही थी। वन अधिकारी के मुताबिक शायद उसने अपनी चोटों को मक्खियों और अन्य कीड़ों से बचने के लिए ऐसा किया होगा।

इसके अलावा वन अधिकारियों ने उसे नदी से बाहर निकालकर उसका इलाज कराने को भी सोचा। भरा निकलने के लिए दो हाथियों का सहारा भी लिया गया लेकिन वो बाहर नहीं आई। आखिरकार 27 मई के शाम 4 बजे पानी में खड़े खड़े ही उसकी मौत हो गई। हथिनी का अंतिम संस्कार वन अधिकारियों ने किया।