newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अमेरिकी सांसद जॉन लेविस के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी सांसद जॉन लेविस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी विरासत प्रेरित करती रहेगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी सांसद जॉन लेविस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी विरासत प्रेरित करती रहेगी।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “हम नागरिक अधिकारों, अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों के पैरोकार अमेरिकी सांसद जॉन लेविस के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी विरासत प्रेरित करती रहेगी।”


लुईस 80 साल के थे। उन्होंने हमेशा नागरिक अधिकारों के लिए आवाज उठाई। 2011 में, लुईस को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेशिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया। अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें यह मेडल पहनाया था।