newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Gandhi Video: इंदिरा गांधी को ‘महापुरुष’ कहकर प्रियंका हुई ट्रोल, फिर गलती का हुआ एहसास तो..

MP Election 2023: प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करते हुए देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करती है। प्रियंका गांधी बोलती है कि ”मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी.. अपनी गलती का एहसास होने पर वो हंसती है और गलती को ठीक करती है.. नहीं वो पुरुष नहीं एक बहुत बड़ी हस्ती थी।”

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।  गुरुवार को मध्य प्रदेश के धार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी पर ऐसा कुछ बोल दिया। जिसके बाद अब प्रियंका गांधी का मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल प्रियंका ने इंदिरा गांधी को महापुरुष बताया दिया। उनका ये भाषण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर किरकिरी भी कर रहे है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर #जवाब_तो_देना_पड़ेगा_प्रियंका तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है।

प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करते हुए देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करती है। प्रियंका गांधी बोलती है कि ”मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी.. अपनी गलती का एहसास होने पर वो हंसती है और गलती को ठीक करती है.. नहीं वो पुरुष नहीं एक बहुत बड़ी हस्ती थी।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं-

प्रियंका गांधी का इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। लोग कांग्रेस नेता का वीडियो शेयर कर रहे है और जमकर मजाक बना रहे है।

शुभ्र शर्मा नाम की यूजर ने लिखा,”भाई राहुल गांधी लड़की जैसा, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पुरूष जैसी, तो इंदिरा गांधी को महापुरुष ही बनायेंगे।”

हार्दिक नाम के यूजर ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ”इंदिरा गांधी महापुरुष कबसे हो गई? ये अपने भाई की दुकान बंद करवाके मानेगी।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह पप्पू पिंकी की जोड़ी गज़ब है,इंदिरा गांधी महापुरुष।”

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। हालांकि चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग पांच राज्यों के चुनाव की डेट का ऐलान कर सकता है। वहीं चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी सियासी दल मैदान में उतर रहे है।